रुट के 34वें टेस्ट शतक से इंग्लैंड श्रीलंका के खिलाफ जीत के करीब

लंदन
 जो रूट ने इंग्लैंड के लिए रिकॉर्ड 34वां टेस्ट शतक बनाया, जिससे मेजबान टीम शनिवार को लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में श्रीलंका पर श्रृंखला जीत के करीब पहुंच गई।

रूट ने गुरुवार को पहली पारी में शतक के साथ एलिस्टेयर कुक के इंग्लैंड रिकॉर्ड की बराबरी की और शनिवार को दूसरी पारी में शतक के साथ उन्हें पीछे छोड़ दिया।

यह लॉर्ड्स में उनका सातवां शतक, जिसे पूरा करने में उन्होंने  111 गेंद का सामना किया। वह 103 रन पर रन आउट हुए जिससे इंग्लैंड की दूसरी पारी 251 रन पर सिमटी।

श्रीलंका को जीत के लिए 483 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य मिला है। टीम  खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी खत्म होते समय दो विकेट पर 53 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी।

टेस्ट इतिहास में केवल पांच अन्य खिलाड़ियों के नाम रूट से अधिक शतक हैं। रूट से इस शतक के साथ ही सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा, यूनुस खान और महेला जयवर्धने की बराबरी कर ली। उनकी इस उपलब्धि के गवाह उनके पिता भी बने दो दर्शक दीर्घा में मौजूद थे।  रूट टेस्ट में कुक के इंग्लैंड के रिकॉर्ड 12,472 रन से सिर्फ 95 रन दूर है।

इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान के लिए हालांकि यह एक और बुरा दिन रहा। पोप चार पारियों में पहली बार दोहरे अंक में पहुंचे लेकिन श्रीलंका के गेंदबाजों के शॉट गेंद का वह तोड़ नहीं निकाल पाये और 17 रन बनाकर असिथा फर्नांडो की गेंद पर प्रभात जयसूर्या को कैच दे बैठे।

इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रुक्स ने 37 और जैमी स्मिट ने 26 रन का योगदान दिया। ओली पोप के लिए यह एक और भूलने योग्य दिन था। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 24 रन बनाये।

श्रीलंका की शुरुआत दूसरी पारी में भी खराब रही। टीम ने सलामी बल्लेबाज निशा मदुशंका (13) और पथुम निसंका (14) के विकेट गंवा दिया। दिन का खेल खत्म होते समय सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने के साथ प्रभात जयसूर्या (03) क्रीज पर थे। श्रीलंका पहला टेस्ट हारने के बाद तीन मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पीछे है।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति