छत्तीसगढ़-कोरबा में सीमेंट से भरा ट्रक पुल से नीचे गिरने से चालक की मौत

कोरबा.

कोरबा के पाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभांठा पाली दीपका मुख्य मार्ग पर देर रात सीमेंट से भरा एक ट्रक पुल के नीचे जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं, इसकी सूचना पाली पुलिस को दी गई। ट्रक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11 बजे सीमेंट से भरी ट्रक बिलासपुर से दीपका की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभांठा पाली दीपका मुख्य मार्ग पुल पर ट्रक अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे जा गिरा।

हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ट्रक मालिक की सूचना दी। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं, पुल पर रेलिंग और सांकेतिक बोर्ड भी नहीं था। जिस वजह सेण चालक को समझ नहीं आया और ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। बताया जा रहा है कि इस पुल पर कई बार हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई है। कई लोग घायल भी हुए हैं। कुछ दिनों पहले भारी बारिश होने के कारण पुल के ऊपर से पानी जा रहा था। एक युवक पुल को पार कर रहा था, उसे पुल का अंदाजा नहीं हुआ। उसकी बहाने से मौत हो गई थी। वहीं, कुछ दिनों पहले ही इस पुल पर एक ट्रक चालक की दुर्घटना में मौत हो गई थी। लगातार हो रहा है हादसे को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुल पर रेलिंग और सांकेतिक बोर्ड लगाने की मांग की है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति