छत्तीसगढ़-बेमेतरा में ऑनलाइन ट्रेडिंग एप से 33 लाख की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा.

बेमेतरा पुलिस ने ऑनलाइन  ट्रेडिंग एप के माध्यम से ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ा है। ये यूपी का रहने वाला है। आरोपी ने बेमेतरा जिले के युवक से 33 लाख रुपये की ठगी की है। मामला बेमेतरा जिले के परपोंडी थाना क्षेत्र का है। एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि पीड़ित मणि देवांगन निवासी परपोंडी को आरोपी द्वारा ट्रेडिंग एप में रुपये जमा करने पर डबल होने का लालच देकर ठगी की है।

इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी विकास वर्मा पिता राजाराम वर्मा निवासी मुजफ्फर नगर, थाना काकोरी जिला लखनऊ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ट्रेडिंग एप में रुपये जमा करने पर डबल होने का लालच देकर ईमेल व मोबाइल के माध्यम से 33 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने आरोपी के पास से नौ एटीएम कार्ड, नौ सीम, दो मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जो वारदात का मास्टर माइंड है। यूपी में फरार आरोपी के बारे में खोजबीन चल रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति