राजस्थान-झुंझुनू में दो मंजिला दुकान ढहने पर लोगों ने भागकर बचाई जान

झुंझुनू.

जानकारी के अनुसार चौफुलिया में सुमेर गुर्जर ताल बुरका ने 25 साल पहले दो मंजिला दुकान बनाई थी, जिससे मनोहर लाल सैनी नेवरी ने किराए पर लेकर इलेक्ट्रॉनिक कि दुकान कर रखी थी। दुकान के पास ही बराबर में शीशराम सैनी पौख ने जमीन खरीद कर बेसमेंट खोदकर शनिवार को ही काम चालू किया था। बेसमेंट की खुदाई के बाद चार पांच मजदूर व मिस्त्री बेसमेंट में काम कर रहे थे। सायं 4 बजे करीब दो मंजिला दुकान भर भरा कर बेसमेंट 10 फीट के खड्डे में गिर गई।

उसी वक्त दुकान में तीन-चार ग्राहक बैठे थे आवाज आने पर सभी बाहर आ गए। बेसमेंट में काम करने वाले मजदूर बाहर ही चाय पी रहे थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दुकान गिरने की आवाज सुनकर चारों तरफ से दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ हो गई। इसके चलते घंटा भर जाम लग गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। घटना की जानकारी मिलते ही चंवरा पुलिस चौकी के इंचार्ज जीवणराम, विकास जैफ, कृष्ण कुमार मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उसके बाद ग्रामीणों को हटाकर जाम रास्ते को खुलवाया गया। समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा ने जिला कलेक्टर और मुख्यमंत्री से मांग की है कि दुकानदार और दुकान मालिक का इसमें कोई कसूर नहीं है। कुदरती इस हादसे से दुकानदार और मालिक लाखों रुपये के बोझ तले आ गए हैं। ऐसे में सरकार को इसकी रिपोर्ट बनाकर आगे भेजनी चाहिए। पुलिस ने लोगों को समझाया। उसके बाद विरोध करने वाले लोग माने। इस मौके पर जगदीश शर्मा पटवारी, जेपी खटाना, नरेश कुमावत, शीशराम रावत, बंटी सेन, गोमा गुजर, लीलाराम खटाना, बंटी सैनी, आनंद सिघानिया, हरि सिंह, विक्रम, भविष्य, बाबूलाल धाभाई, राजेंद्र, रामपाल, राजकुमार सैनी, हेमराज दोराता सहित कई लोग मौजूद रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति