छत्तीसगढ़-बिलासपुर में जलती चिता सामने आधी रात तंत्र-मंत्र करते मिले महिला-पुरुष

बिलासपुर.

बिलासपुर में जलती चिता के पास फोटो लेकर तंत्र क्रिया कर रहे एक महिला और एक उसके सहयोगी पुरुष को पुलिस ने पकड़ा है। पूछताछ में पता चला कि सहयोगी युवक के भांजे को कैंसर है इसलिए उसके स्वास्थ्य सुधार के लिए मुक्तिधाम मे पूजा पाठ कर रहे थे।जानकारी के मुताबिक, सिरगिट्टी बन्नाक चौक के मुक्तिधाम में शनिवार की देर रात जलती चिता के सामने महिला और पुरुष को तंत्र पूजा करते लोगों ने पकड़ा।

तंत्र क्रिया के दौरान फोटो रखकर मोमबत्ती और दिया जलाकर पूजा कर रहे थे। ऐसी घटना की जानकारी जब देर रात आसपास के लोगों को लगी और इस तरह माजरा देखा तो वे डर गए। जिसके बाद किसी तरह हिम्मत जुटाकर मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि महिला तांत्रिक और उसके सहयोगी जलती चिता के सामने तंत्र पूजा कर रहे थे। वहीं दियो के बीच में फोटो आदि सामान पड़ा हुआ था। कुछ अनहोनी के डर से लोगों ने तांत्रिक से पूछताछ कि तो वह गोल-मोल जवाब देने लगा। वहीं, महिला तांत्रिक लगातार मंत्र पढ़ रही थी। महिला से पूछने पर उसके पुरुष साथी उसे रोकने से मना कर रहा था। इस दौरान गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद पकड़ कर सिरगिट्टी थाने में सौंप दिया है। लोगों के मुताबिक महिला को तंत्र पूजा के लिए बाहर से बुलाया गया था। सिरगिट्टी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया न्यू कॉलोनी के शंकर नामक युवक के भांजे को कैंसर है। इसलिए उसने पूजा पाठ करने वाले अपनी परिचित को बाहर से बुलाया था, जो मुक्तिधाम में पूजा कर रहे थे। हालांकि किसी ने शिकायत नहीं की है। पुलिस दोनों से और पूछताछ कर रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति