निकोलस ने साल 2024 में 139 छक्के लगाकर एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन इस साल गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। जब वह क्रीज पर उतरते हैं तो गेंदबाज उनसे थर-थर कांपते हैं। पूरन की पहली गेंद से प्रहार करने की क्षमता उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग बनाती है। यही वजह है अधिकतर पारियों में चौकों से ज्यादा उनके छक्के रहते हैं। पूरन ने साल 2024 में छक्कों की इतनी बरसात की कि उन्होंने क्रिस गेल के 9 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को ही तोड़ दिया। जी हां, साल 2024 को खत्म होने में अभी चार महीने का समय बचा है, मगर पूरन ने एक कैलेडर ईयर में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

पूरन फिलहाल कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपनी ताकत का जलवा दिखा रहे हैं। निकोलस पूरन इस लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। सेंट किट्स पैट्रियट्स और नेविस के खिलाफ हुए अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 97 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए।

इन 9 छक्कों के साथ निकोलस पूरन के नाम टी20 क्रिकेट में इस साल रिकॉर्ड 139 छक्के हो गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने साल 2015 में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 135 छक्के लगाए थे।

पूरन के आगे पूरा सीपीएल का सीजन पड़ा है, इसी के साथ वह आगामी महीनों में कई और लीग्स भी खेलेंगे। अगर वह इस साल चोटिल नहीं होते हैं तो वह एक कैलेंडर ईयर में 200 छक्कों का आंकड़ा भी छूने की काबिलियत रखते हैं।
टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के-

139* – निकोलस पूरन 2024 में

101 – आंद्रे रसेल 2019 में

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति