रायपुर में सामने आई एक शर्मनाक घटना, वर्दी में शराब के नशे में धुत्त होकर सड़क पर पड़े

रायपुर

रायपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे पुलिस विभाग को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान ने वर्दी में दो पैग पिया और शराब के नशे में धुत्त होकर सड़क पर पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

जिस वर्दी पर आपको भरोसा है कि वो आपकी रक्षा करेगी लेकिन वहीं वर्दी अब 'दो पैग' के नशे में इतनी चूर हो गई कि वर्दी पहने आरक्षक को ये भी होश नहीं रहा कि वो गंदगी में सो रहा है। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इस आरक्षक का वीडियो अपने कैमरे में कैद किया और अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। कथित रूप से ये वीडियो राजधानी रायपुर के आमानाका ब्रिज के पास का बताया जा रहा है। सरस्वती नगर थाना प्रभारी ने बताया कि जवान भिलाई का रहने वाला है और माना में भिलाई की 7वीं वाहिनी बटालियन पदस्थ है। कल इसकी ड्यूटी साइंस कॉलेज में  आयोजित भीम आर्मी सेना के कार्यक्रम में लगी थी। जवान की इस करतूत की जानकारी उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई है।

बता दें कि राजधानी रायपुर के पुलिस कप्तान 'निजात' अभियान चला रहे है, जिसमें वे किसी भी प्रकार के नशे के सेवन से बचने की अपील कर रहे है और इसी अभियान के तहत राजधानी में अवैध तरीके से नशीली पदार्थ सप्लाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अब देखना यह होगा कि इस जवान पर पुलिस क्या कार्रवाई करता है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति