स्कूल में बच्चे नहीं कर सकेंगे फोन का इस्तेमाल, इस देश की सरकार ने लिया बड़ा फैसला

पेरिस
स्मार्ट डिवाइसेज का चलन दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. स्मार्टफोन ने जहां एक तरफ लोगों की जिंदगी को आसान बनाया है, वहीं दूसरी तरफ इसका बढ़ता इस्तेमाल लोगों की सेहत के लिए घातक साबित हो रहा है. युवा हों, बूढ़े हों, या फिर बच्चे, हर किसी को स्मार्टफोन की आदत लगती जा रहा है.  बच्चों में भी मोबाइल की लत के खतरे को देखते हुए फ्रांस की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है.

फ्रांस ने स्कूलों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. फ्रांस के स्कूलों में 15 साल या उससे कम उम्र के बच्चों के द्वारा स्मार्टफोन इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. फ्रांस की सरकार ने एक  प्रेस रिलीज जारी की गई है जिसमें इस बैन के बारे में बात की गई है. इसके मुताबिक, स्कूल और कॉलेजों में अब छात्र स्मार्टफोन के अलावा अन्य तरह के इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन डिवाइसेज यूज नहीं कर पाएंगे. इसमें टैबलेट्स भी शामिल हैं.

इन छात्रों को मिलेगी छूट

यह बैन स्कूल में रहने के समय तो लागू होगा ही, साथ ही साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी के दौरान भी ये लागू होगा. हालांकि, मेडिकल या हेल्थ कंडीशन वाले छात्रों के लिए मेडिकल डिवाइसेज के रूप में इनका इस्तेमाल किया जा सकेगा. लेकिन इसके लिए संस्थान या स्कूल को यह साफ करना होगा कि किन परिस्थितियों और किन स्थानों पर यह अनुमति दी गई है.

बच्चों के मददगार साबित को सकता है ये फैसला

फ्रांस की सरकार द्वारा उठाए गया ये कदम बच्चों के लिए मददगार साबित हो सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्मार्टफोन लोगों की जिंदगी में कई तरह की रुकावट पैदा करने लगा है. ये उनके शारीरिक विकास, मानसिक स्थिरता, और बाहर बिताए जाने वाले समय को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है. ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को स्मार्टफोन से जितना दूर रखा जाए, उतना बेहतर है.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति