मध्यप्रदेश उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में मैहर वाद्य वृन्द की हुई आकर्षक प्रस्तुति

भोपाल
मध्यप्रदेश भवन में आयोजित ‘मध्यप्रदेश उत्सव’ की सांस्कृतिक संध्या में आज कमल किशोर माहौर के निर्देशन में 10 संगीतज्ञों के समूह द्वारा मैहर वाद्य वृन्द की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में शास्त्रीय रागों – राग किरवानी और राग सिंधुरा, आंचलिक लोकधुनों और गांधीजी के भजनों पर कमल किशोर माहौर के नलतरंग वादन को गौतम भारतीय और नेमचंद पटेल ने हारमोनियम, सौरभ चौरसिया और कमाल खान ने तबला, ब्रजेश द्विवेदी ने सरोद, अहमद खान ने सारंगी, अनिल जैसवाल और पवन सिंह ने सितार और श्रीमती कल्पना मिश्रा ने पखावज पर संगत दी। कार्यक्रम में ब्रिटिश मार्च टू विक्ट्री और राजस्थान के घूमर की भी प्रस्तुति दी गई।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति संचालनालय से संरक्षण प्राप्त इस वाद्यवृन्द की स्थापना प्रसिद्ध संगीत मनीषी उस्ताद उलाउद्दीन खॉ साहब ने 1918 ने की थी। उस्ताद अलाउद्दीन खॉ ने परम्परागत वाद्ययंत्रों के अलावा दुर्लभ वाद्य यंत्रों का भी समावेश इस वाद्यवृन्द में किया था, जिसमें नलतरंग प्रमुख है। नलतरंग बंदूक की नालों को काटकर एक नये शास्त्रीय वाद्य के रूप में निर्मित किया गया था। यह वाद्यवृन्द में विशेष आकर्षण का केंद्र है। भारतीय शास्त्रीय संगीत की परम्परा का निर्वहन करते हुए यह पहला ऐसा वाद्यवृन्द है, जिसने 100 से अधिक वर्ष पूर्ण किये हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति