बच्चों के व्यक्तित्व विकास में मां का बड़ा योगदान होता है : श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर कहा कि हमारा मीनल क्षेत्र एक प्रकार से तीर्थ क्षेत्र बनता जा रहा है, यहाँ धार्मिक आयोजन लगातार होते रहते हैं, वे गणेश पार्क न्यू मिनाल में ईको फ्रेन्डली गणेष मूर्तियों के निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि मैं देख रही हूं कि बच्चों के गणेश प्रतिमा के निर्माण में उनकी माता का बड़ा योगदान है और हम हमेशा से कहते हैं कि बच्चों के चरित्र विकास में बच्चों के व्यक्तित्व विकास में उनकी माता का बड़ा योगदान होता है।

मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि हमारे धर्म संस्कृति में मनाए जाने वाले यह पर्व हमारे मन को उल्लास से भरते हैं, हमारे जीवन में नए रंग भरते हैं। भगवान गणेश का 10 दिवसीय उत्सव जब आरंभ होने जा रहा है तो हमारे बच्चों ने मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा बनाई है और बच्चों के साथ बड़े भी बहुत ही उत्साह से उनकी मदद कर रहे हैं।

हिंदू धार्मिक संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व पार्षद संजय वर्मा , वार्ड 65 की पार्षद श्रीमती शिरोमणि शर्मा, पार्षद श्रीमती उर्मिला मौर्य, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र वाटिका, विक्रम सिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष निलेश गोर, वार्ड 72 के पार्षद विकास पटेल और विधायक प्रतिनिधि भानपुर मंडल विनोद साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता बहन राधा राठौर आदि मौजूद रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति