ट्रंप ने पोस्टर शेयर की जिसमें अमेरिकी झंडा जलता दिखा जलाने वाले लोगों के सिर पर जाली वाली …..

वॉशिंगटन

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए 5 नवंबर को चुनाव होना है और उससे पहले कैंपेन तेज है। डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस के साथ उनका मुकाबला होना है। एक तरफ कमला हैरिस ने जो बाइडेन की जगह कमान संभाली है तो वहीं ट्रंप की कोशिश है कि इस बार सत्ता से वनवास दूर हो जाए। डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका फर्स्ट की नीति के लिए जाना जाता है, लेकिन कई बार वह उकसावे वाली बातें भी कर जाते हैं। उनकी टिप्पणियां अकसर प्रवासियों या फिर दूसरे देशों से आकर अमेरिका के नागरिक बने लोगों को निशाने पर लेने वाली होती हैं।

इस बीच उन्होंने एक्स पर एक और ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे लेकर विवाद छिड़ गया है। उनके आलोचकों का कहना है कि ट्रंप हार करीब देखकर नफरत भरा कैंपेन करने में जुटे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अमेरिकी झंडा जलता हुआ दिख रहा है। इसके अलावा इसे जलाने वाले लोगों के तौर पर जिन्हें दिखाया गया है, उनके सिर पर जाली वाली टोपी है। इस तरह डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट से बाहर से आने वाले और खासतौर पर मुस्लिमों को टारगेट किया है। ट्रंप की इस पोस्ट को लोग भड़काऊ बताते हुए निंदा कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा कि आपकी हार नजदीक दिख रही है। इसलिए ऐसे पोस्ट आने शुरू हो गए हैं।

एक यूजर ने लिखा कि लोगों को डराना और नस्लवाद ही आपकी सच्चाई है। इस पोस्ट के साथ ट्रंप ने लिखा था, 'यदि कमला जीतीं तो ये लोग आपके नए पड़ोसी होंगे।' इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में वोट फॉर ट्रंप भी लिखा। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने ट्रंप का इस पोस्ट के बाद भी समर्थन किया है। एक यूजर ने लिखा कि अकेले वही ऐसे नेता हैं, जो अमेरिका को बचा सकते हैं। वहीं एक ने लिखा कि मैं 18 साल का होने वाला हूं और आपको वोट करने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। माना जा रहा है कि नवंबर तक चुनाव प्रचार और तीखा हो सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर कई बार निजी हमले भी किए हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति