छत्तीसगढ़-कोरबा में बाइक रेसिंग में यूट्यूबर की दर्दनाक मौत

कोरबा.

दर्री थाना अंतर्गत बरमपुर नहर किनारे बाईपास मुख्य मार्ग पर यूट्यूबर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक में सवार होकर जल्दी से कोरबा की तरफ आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जहां इस हादसे में बाइक चला रहे यूट्यूब की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।

वहीं घायल युवक को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वह इसकी सूचना दर्री थाना पुलिस को भी दी गई। जहां मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। बताया जा रहा है कि कुसमुंडा निवासी 24 वर्षीय मोहनीश कर्ष एक यूट्यूबर है, जो स्पोर्ट्स बाइक के तेज रफ्तार बाइक चलाकर यूट्यूब पर वीडियो बनाकर डालता था। कोरबा ही नहीं छत्तीसगढ़ के मुख्य मार्ग और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर संडे को व्लॉग बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया करता था। रविवार की शाम लगभग चार बजे मोहनीश कर्ष ऋषिक कुमार अपने दोस्त के साथ यूट्यूब बनाने के लिए निकला हुआ था। जहां मृतक दो लाख की कीमत वाली स्पोर्ट्स बाइक पर कैमरा हेलमेट पहन कर दोनों निकले हुए थे। उसी वक्त हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। सीधी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि स्पोर्ट्स बाइक में यूट्यूब वीडियो बना रहा था। जिसके चलते यह हादसा हुआ और उसकी मौत हो गई। इस हादसे में उसके एक अन्य साथी की हालत गंभीर है। मृतक के पिता अरुण कुमार कर्ष ने बताया कि उन्हें फोन पर घटनाक्रम की जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंचे। जहां उसकी बेटे की मौत हो चुकी थी। उसका बेटा यूट्यूबर था और हर संडे को यूट्यूब पर वीडियो बनाने निकलता था। घर में एक बहन है। मोहनीष परिवार में इकलौता पुत्र था।

मृतक के पिता ने एक शिक्षक हैं, जो करतला ब्लॉक में प्राथमिक शाला में पदस्थ हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना मिलते परिजन मौके पर पहुंचे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति