रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन जीत में बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने

लंदन
इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट अब जब-जब मैदान पर उतर रहे हैं तो टेस्ट क्रिकेट का कोई न कोई रिकॉर्ड धराशायी करते चले जा रहे हैं। जो रूट के निशाने पर वैसे तो सबसे बड़ा रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का है, जो सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, लेकिन जो रूट ने इस बीच एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जो रूट ने सचिन तेंदुलकर समेत दुनिया के 6 दिग्गज क्रिकेटरों को पीछे छोड़ दिया है और वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन जीत में बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे इस समय सिर्फ एक ही बल्लेबाज है।

जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा और मैच में कुल 246 रन बनाए। इसी के साथ जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 6460 रन टेस्ट क्रिकेट में विनिंग कॉज में बनाए थे, जबकि जो रूट अब 6571 रन टीम की जीत में बना चुके हैं। हालांकि, इस लिस्ट में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने 9157 रन टेस्ट क्रिकेट में विनिंग कॉज में बनाए हैं। लिस्ट में चौथा नाम साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस का है।

जैक कैलिस ने 6379 रन टेस्ट क्रिकेट में टीम की जीत में बनाए हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडेन हैं, जिन्होंने 6154 रन टेस्ट क्रिकेट में जीत में बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर भले ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन विनिंग कॉज में उनके करीब 16 हजार रनों में से सिर्फ 5946 रन ही हैं। वे इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। सातवें नंबर पर 5690 रनों के साथ स्टीव स्मिथ हैं और आठवें स्पॉट पर 5689 रनों के साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक हैं।
जीतने वाले मैचों में सबसे ज्यादा टेस्ट रन

9157 रन – रिकी पोंटिंग

*टेस्ट क्रिकेट में एक्टिव हैं

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति