कन्नौज रेप मामला : सपा नेता नवाब सिंह की बढ़ी मुश्किल, पीड़िता से मैच हुआ DNA सैंपल

कन्नौज

कन्नौज में सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव का नाबालिग रेप पीड़िता के साथ डीएनए सैंपल मैच हुआ है. इसके साथ ही पीड़िता के साथ बलात्कार की पुष्टि हो गई है. फोरेंसिक टेस्ट रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. डीएनए सैंपल मैच होने के बाद अब नवाब सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. अब नाबालिग से रेप के साथ-साथ पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल करेगी.  

बीते 11 अगस्त की रात को कन्नौज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था. इस दौरान पीड़िता ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को कॉल किया था और मामले की जानकारी दी थी, जिसके बाद 112 और कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. जब पुलिस वहां पहुंची तो पीड़िता की बुआ भी वहां मौजूद थी तो पुलिस ने बुआ को कस्टडी में लेकर पूछताछ की थी.   

पीड़िता की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था और पीड़िता का उसके परिजनों की सहमति के आधार पर मेडिकल कराया गया था. मेडिकल होने पर रेप की पुष्टि हुई थी. इसके बाद पुलिस ने धाराएं जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

इस रेपकांड की दूसरी आरोपी पीड़िता की बुआ है, जो नाबालिग को लेकर लखनऊ से नवाब सिंह यादव के पास उसके कॉलेज में पहुंची थी. घटना के समय वह कमरे के बाहर मौजूद थी. पीड़िता ने उसे आवाज भी लगाई थी, लेकिन उसने कोई मदद नहीं की थी. पुलिस नवाब सिंह और पीड़िता की बुआ दोनों को अरेस्ट कर चुकी है.

पूछताछ के दौरान रेप पीड़िता की बुआ ने पुलिस को बताया था कि वह नवाब सिंह को करीब 5-6 साल से जानती है. उसका नवाब सिंह के साथ फिजिकल रिलेशन होने की बात भी सामने आई. इससे पहले उसने पुलिस जांच को गुमराह करने की कोशिश की थी. पीड़िता की बुआ ने कहा था कि नवाब सिंह को फंसाया जा रहा है और इसके पीछे सपा के कुछ ब्राह्मण नेताओं का ही हाथ है.

नवाब सिंह के करीबी रिश्तेदार पर बुलडोजर एक्शन

इससे पहले नवाब सिंह के करीबी रिश्तेदार की अवैध संपत्ति पर प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन भी किया था. तिर्वा में बने बांके बिहारी कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्री वॉल, जोकि 450 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर बनी थी, उसे ढहा दिया गया था. इसको लेकर पहले नोटिस दिया गया था कि सात दिनों में अवैध कब्जा हटा लिया जाए, लेकिन जब कब्जा नहीं हटा तो कोल्ड स्टोरेज की दीवार को कुछ ही मिनटों में ढहा दिया गया.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति