कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने CBFC को भेजा नोटिस, PIL के चलते मामला गरमाया

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत सुर्खियों में हैं। अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर उन्हें तगड़ा झटका लगा है। पहले ही इस मूवी को लेकर विवाद चल रहा था और फिर सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) ने इसका सर्टिफिकेट रोक दिया। ऐसे में 6 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया। एक तरफ कंगना बहुत निराश हैं तो दूसरी तरफ जबलपुर हाई कोर्ट ने इस मामले को लेकर CBFC से जवाब मांगा है।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सोमवार को Kangana Ranaut की अपकमिंग मूवी 'Emergency ' को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर केंद्र सरकार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को नोटिस जारी किया। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जज विनय सराफ की डिवीजन बेंच ऑफ एक्टिंग ने अधिकारियों से ये स्पष्ट करने को कहा है कि फिल्म को अभी तक प्रमाणित (सर्टिफिकेट) किया गया है या नहीं।

कंगना रनौत को लगा तगड़ा झटका, बोलीं- मेरी फिल्म पर ही इमरजेंसी लग गई, अपने देश और हालात से बहुत निराश हूं

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर भी विचार

हाई कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के सामने केन्द्र सरकार की हाल की दलील पर भी गौर किया कि फिल्म को अभी तक प्रमाणित नहीं किया गया है। जस्टिस सचदेवा ने कहा, 'पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा पारित आदेश के मद्देनजर बोर्ड इस पर विचार कर रहा है। ऐसी संभावना है कि अगर कोई सीन ऐसा है, जिसे एडिट करने या हटाने की जरूरत है… तो मुमकिन है कि फिल्म 6 तारीख को रिलीज नहीं होगी।'

'ट्रेलर में अमृतधारी सिखों को लोगों की हत्या करते हुए दिखाया'

यह जनहित याचिका (PIL) जबलपुर सिख संगत और गुरु सिंह सभा इंदौर द्वारा दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील नरेंद्र पाल सिंह रूपरा ने तर्क दिया कि याचिकाकर्ता जबलपुर और इंदौर के कई गुरुद्वारों, स्कूलों और कॉलेजों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वकील नरेंद्र पाल सिंह रूपरा ने कहा कि इस मामले में सिनेमैटोग्राफ एक्ट का उल्लंघन हुआ है, क्योंकि फिल्म के ट्रेलर में अमृतधारी सिखों को लोगों की हत्या करते हुए दिखाया गया है और एक डायलॉग है कि 'आपको वोट चाहिए, हमें खालिस्तान चाहिए।'

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति