राजस्थान-सिरोही में कंटेनर में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही 1.15 करोड़ की शराब पकड़ी

सिरोही.

आबूरोड रीको पुलिस द्वारा कंटेनर में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को पकड़ा गया है। इस मामले में कंटेनर एवं शराब के 1003 कार्टन जब्त कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत 1.15 करोड़ रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई आबूरोड रीको पुलिस थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में टीम द्वारा की गई।

टीम द्वारा सीमावर्ती मावल चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान आबूरोड से गुजरात की ओर जा रहे एक कंटेनर को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब के 1003 कार्टन पाए गए। पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर शराब एवं कंटेनर को जब्त कर खूमाराम पुत्र खरताराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई शराब की कीमत 1.15 करोड़ रुपए बताई गई है। पिछले एक माह में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आबूरोड रीको पुलिस की यह चौथी बड़ी कार्रवाई है। इस कारवाई में मावल चौकी प्रभारी पूराराम, हेड कांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल प्रकाश, गोकूलसिंह, महेन्द्रसिंह, श्री प्रवीणसिंह, रिंकूसिंह, गोपाल,ओमप्रकाश, रामचंद्र एवं प्रकाश चालक सम्मिलित रहे। पुलिस के कार्रवाई यह शराब चंडीगढ़ से भरी गई थी तथा इसे पोरबंदर, गुजरात में सप्लाई किया जाना था, लेकिन इससे पहले कि कंटेनर गुजरात सीमा में घुस पाता मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस द्वारा इसे पकड़ लिया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति