छत्तीसगढ़-बीजापुर के लाइनमैन की जिद से 20 साल बाद रिटायरमेन्ट के दिन रोशन हुए पोंगलवाया के 28 घर

बीजापुर.

बीते दो दशक से भी ज्यादा समय से अंधेरे में डूबा पालनार का पोंगलवाया पारा बिजली कंपनी के लाइनमैन सोनसाय बाकडे की जिद से अब फिर रौशन हो गया है। बताया जा रहा है कि पोंगलवाया पारा के 28 गांव 20 साल बाद फिर से जगमगाने लगे हैं। इसके साथ ही कुछ समय में अंधेरे में डूबे पालनार के घरों तक भी बिजली पहुंच जाएगी।

बताया जा रहा है कि लाइनमैन सोनसाय बाकडे ने गांव को रौशन करने के लिए करीब दो हफ्तों तक अपने साथियों के साथ लगातार परिश्रम किया और अपनी सेवानिवृत्ति के दिन पोंगलवाया पारा के 28 घरों को रौशन भी कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 20 साल पहले गांव में बीजापुर से गंगालूर होते हुए पालनार तक बिजली की लाइन मौजूद थी, जिसे नक्सलियों ने ध्वस्त कर दिया था और तब से पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। अब फिर से घरों में बिजली के बल्ब जगमगाने लगे हैं, जिसे लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

400 घरों तक बिजली
बताया जा रहा है कि 11 केवी लाइन से पालनार क्षेत्र के आठ गांवों के 400 घरों तक बिजली पहुंचाया जाना है। इसके लिए बीजापुर से चेरपाल होते हुए पालनार तक बिजली की लाइन डाली गई। करीब दो हफ्तों तक लगातार चले काम के बाद पोंगलवाया पारा के 28 घर रौशन हो गए हैं।

गांवों को रौशन करने के लगातार प्रयास
बिजली कंपनी में बतौर लाइनमैन कार्यरत रहे जो शनिवार को  सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति से पहले उन्होंने पोंगलवाया पारा के 28 गांवों को अपने हाथ से बिजली सप्लाई चालू कर रौशन किया। ग्रामीणों ने बताया कि सोनसाय ने गांव में बिजली पहुंचाने के लिए खासी मेहनत की थी, जिसका परिणाम उनकी सेवानिवृत्ति के दिन देखने को मिला। ग्रामीणों ने ये भी बताया कि पालनार क्षेत्र के गांवों को रोशन करने के लिए सोनसाय लगातार प्रयासरत रहे। इस ऐतिहासिक दिन पर उनके साथियों के साथ बीजापुर सीपीडीसीएल के डीई उर्वशा भी इस पल साक्षी बने।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति