जम्मू के सुंजवान आर्मी कैंप पर आतंकियों ने की फायरिंग, जवान घायल

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने कायराना हरकत की है. जम्मू के सुंजवान मिलिट्री स्टेशन पर सोमवार (2 सितंबर) को आतंकियों ने गोलीबारी की. इस हमले में सेना का एक जवान घायल हो गया है. रक्षा अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि जम्मू के सुंजवान मिलिट्री स्टेशन में आतंकवादियों ने बेस के बाहर से गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया. हमलावरों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.

आतंकियों का हमला सुंजवान मिलिट्री स्टेशन के सेंट्री पोस्ट एरिया के पास के इलाके में हुआ. यहां पर 36 इंफेंट्री ब्रिगेड तैनात है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि मिलिट्री स्टेशन के बाहर संदिग्ध गतिविधियां देखने को मिली थीं, जिसके बाद जवानों ने गोलियां चलाईं. इसकी वजह से हलचल बढ़ गई और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि जवान ने शहर के बाहरी इलाके में स्थित सुंजवान स्टेशन के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों को देखा और गोलीबारी की.

सर्च ऑपरेशन के लिए इलाके को घेरा गया

सेना के अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के बाद किसी संदिग्ध के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. मगर सेना और स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने गहन तलाशी के लिए इलाके को तुरंत घेर लिया. हालांकि, ये पहला मौका नहीं है, जब सुंजवान मिलिट्री स्टेशन पर हमला हुआ है. इससे पहले फरवरी 2018 में, आतंकवादियों ने सुंजवान मिलिट्री कैंप पर हमला किया था, जिसमें छह सैनिक शहीद हो गए थे, जबकि एक नागरिक और तीन आतंकवादी मारे गए थे.

एलओसी पर कई बार हुई घुसपैठ की कोशिश

पिछले हफ्ते, सुरक्षा बलों ने 31 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था. आतंकवादियों की गतिविधि देखे जाने के बाद घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों और भारतीय सेना के बीच गोलीबारी शुरू हो गई थी. पिछले हफ्ते ही जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए थे.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति