राजस्थान-अजमेर में राजीनामे के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को पकड़ा

अजमेर.

राजीनामा करवाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को एसीबी ने पकड़ लिया। अजमेर एसीबी ने शिकायतकर्ता की सत्यापन के बाद सोमवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया और हेड कांस्टेबल सुरेश चंद को रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल एसीबी की टीम हेड कांस्टेबल से मामले में पूछताछ में जुटी है।

एसीबी के एडिशनल एसपी भागचंद मीणा ने बताया कि एसीबी मुख्यालय पर शिकायतकर्ता के द्वारा एक शिकायत दी गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आदर्श नगर थाने के हेड कांस्टेबल सुरेश चंद के द्वारा एक परिवाद में राजीनामा करवाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। मामले में शिकायतकर्ता की शिकायत का सत्यापन किया गया।सोमवार को एसीबी टीम के द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसीबी ने आदर्श नगर थाने के हेड कांस्टेबल सुरेश चंद को शिकायतकर्ता से 10 हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में हेड कांस्टेबल से पूछताछ जारी है, इसके साथ ही हेड कांस्टेबल के निवास स्थान पर भी तलाशी जारी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति