आज निभाई जाएगी खूनी परंपरा, होगी पत्थरबाजी, बहेगा खून, पांढुर्ना व सावरगांव के बीच जाम नदी पर मनेगा विश्व…

छिंदवाड़ा
विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेला आज 3 सितंबर को पांढुर्ना में मनेगा। पांढुर्ना व सावरगांव के बीच जाम नदी पर गोटमार खेलने की परंपरा को निभाकर एक-दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए जाएंगे। पोला पर्व के दूसरे दिन होने वाले गोटमार मेले पर भले ही खून की धारा बहेगी, पर दर्द को भूलकर परंपरा निभाने का जोश कम नहीं होगा।
मेले में पहुंचने वाला हर व्यक्ति जाता है मंदिर

मेले की आराध्य मां चंडिका के चरणों में माथा टेककर हर कोई गोटमार मेले में शामिल होगा। गोटमार के अवसर पर आराध्य देवी मां चंडिका के मंदिर में श्रद्धालुओं का मेला लगेगा। गोटमार खेलने वाले खिलाड़ी और मेले में शामिल होने वाला हर व्यक्ति मां चंडिका को नमन करके मेले में पहुंचेगा। गोटमार मेले के समापन पर झंडेरूपी पलाश के पेड़ को खिलाड़ी मां चंडिका के मंदिर में अर्पित करेंगे।
मेले से जुड़ी हैं किवदंतियां

गोटमार मनाने की परंपरा के पीछे किवदंतियां व कहानियां जुड़ी हुई हैं। जिसमें प्रेमीयुगल के प्रसंग और भोंसला राजा के सैनिकों के युद्धभ्यास की कहानी को मेले की शुरूआत से जोड़ा जाता है। एक किवदंती के अनुसार पांढुर्ना के युवक व सावरगांव की युवती प्रेमसंबंध में थे। युवक ने सावरगांव से युवती को पांढुर्ना लाना चाहा। जैसे ही दोनों के जाम नदी के बीच आने की खबर सावरगांव के लोगों को लगी तो उन्होंने प्रेमीयुगल पर पत्थर बरसाए। इसके विरोध में पांढुर्ना के लोगों ने भी पत्थरबाजी की। जिसमें प्रेमी युगल की मौत हो गई।
पलाश तोड़ने के लिए होता है खूनी संघर्ष

प्रेमी युगल के प्रतीक स्वरूप नदीं के बीच पुल के पास एक पलाश का पेड़ गड़ाया जाता है, उस पर झंडी बांधी जाती है। इसी पेड़ की झंडी को तोडऩे के लिए दोनों पक्षों में खूनी गोटमार होता है, जो पक्ष पहले झंडी तोड़ता है जीत उसकी होती है।

राजा से जुड़ी है दूसरी कहानी

वहीं दूसरी कहानी प्रचलित है कि जाम नदी के किनारे पांढुर्ना-सावरगांव वाले क्षेत्र में भोंसला राजा की सेना रहती थी। युद्धाभ्यास के लिए सैनिक नदी के बीचोंबीच एक झंडा लगाकर पत्थरबाजी का मुकाबला करते थे। युद्धाभ्यास लंबे समय तक चलता रहा। जिसके बाद यह गोटमार मेले की परंपरा बन गई।

मेले को रोकने के प्रयास रहे असफल

गोटमार में पत्थर बरसाकर लहुलूहान करने के खेल को रोकने प्रशासन ने प्रयास किए, पर सभी असफल ही रहे। वर्ष 2009 में मानवाधिकार आयोग ने गोटमार में होने वाली पत्थरबाजी पर रोक लगाने की कोशिश की। तत्कालीन कलेक्टर निकुंज श्रीवास्तव व एसपी मनमीतसिंह नारंग ने पुलिस फोर्स तैनात कर पत्थरबाजी बंद कराते हुए मेले के मुख्य झंडे को चंडी माता मंदिर ला दिया, जिससे लोगों में आक्रोश पनप गया। इससे कई जगह तोड़फोड़ की स्थिति बनी। प्रशासन से नाराज लोगों ने खेलस्थल पहुंचकर पत्थरबाजी की।
पत्थर हटाकर बिछाई थीं रबर की गेंद

घायलों की संख्या कम करने का प्रयास करते हुए साल 2001 में रबर गेंद से खेल खेलने का आग्रह किया। खेलस्थल से पत्थर हटाकर रबर गेंद बिछा दी गई। शुरूआत में खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर रबर गेंदे बरसाई, पर दोपहर के बाद मेला अपने शबाब पर आ गया। खिलाड़ियों ने नदी से खोदकर पत्थरों को निकालकर गोटमार खेल खेला। वहीं वर्ष 1978 व 1987 में खेलस्थल से खिलाड़ियों को हटाने के लिए प्रशासन को आंसू गैस और गोली चलानी पड़ी थी।

अब तक 10 से ज्यादा की हो चुकी है मौत

वर्ष 1955 में महादेव सांबारे, 1978 में देवराव सकरडे, 1979 में लक्ष्मण तायवाड़े, 1987 में कोठीराम सांबारे, 1989 में विठ्ठल तायवाड़े, योगीराज चौरे, गोपाल चल्ने व सुधाकर हापसे, 2004 में रवि गायकी, 2005 जनार्दन सांबारे, 2008 में गजानन घुघुसकर और 2011 में देवानंद वधाले ने गोटमार में जान गंवाई है। जिसमें महादेव सांबारे, कोठीराम सांबारे व जनार्दन सांबारे एक ही परिवार के हैं। जाटबा वार्ड की गिरजाबाई घुघुसकर के बेटे गजानन की साल 2008 में गोटमार में मौत हुई। गोटमार आते ही गिरजताबाई के आंखों से आंसू बहने लगते हैं।

मेले से जुड़ी है किवदंतियां
गोटमार मनाने की परंपरा के पीछे किवदंतियां व कहानियां जुड़ी हुई हैं। जिसमें प्रेमीयुगल के प्रसंग और भोंसला राजा के सैनिकों की युद्धभ्यास की कहानी को मेले की शुरूआत से जोड़ा जाता है। एक किवदंती के अनुसार पांढुर्ना के युवक व सावरगांव की युवती प्रेमसंबंध में थे। युवक ने सावरगांव से युवती को पांढुर्ना लाना चाहा। जैसे ही दोनों के जाम नदी के बीच आने की खबर सावरगांव के लोगों को लगी तो उन्होंने प्रेमीयुगल पर पत्थर बरसाए, विरोध में पांढुर्ना के लोगों ने भी पत्थरबाजी की। जिसमें प्रेमीयुगल की मौत हो गई। वहीं दूसरी कहानी प्रचलित है कि जाम नदी के किनारे पांढुर्ना-सावरगांव वाले क्षेत्र में भोंसला राजा की सेना रहती थी। युद्धाभ्यास के लिए सैनिक नदी के बीचोंबीच एक झंडा लगाकर पत्थरबाजी का मुकाबला करते थे। युद्धाभ्यास लंबे समय तक चलता रहा। जिसके बाद यह गोटमार मेले की परंपरा बन गई।

अब तक 10 से ज्यादा की हुई मौत
 वर्ष 1955 में महादेव सांबारे, 1978 में देवरा
व सकरडे, 1979 में लक्ष्मण तायवाड़े, 1987 में कोठीराम सांबारे, 1989 में विट्ठल तायवाड़े, योगीराज चौरे, गोपाल चन्ने व सुधाकर हापसे, 2004 में रवि गायकी, 2005 जनार्दन सांबारे, 2008 में गजानन घुघुसकर और 2011 में देवानंद वघाले ने गोटमार में जान गंवाई है। जिसमें महादेव सांबारे, कोठीराम सांबारे व जनार्दन सांबारे एक ही परिवार के हैं। जाटबा वार्ड की गिरजाबाई घुघुसकर के बेटे गजानन की साल 2008 में गोटमार में मौत हुई। गोटमार आते ही गिरजताबाई के आंखों से आंसू बहने लगते हैं।

मेले को रोकने प्रयास रहे असफल

 गोटमार में पत्थर बरसाकर लहुलूहान करने के खेल को रोकने प्रशासन ने प्रयास किए, पर सभी असफल ही रहे। वर्ष 2009 में मानवाधिकार आयोग ने गोटमार में होने वाली पत्थरबाजी पर रोक लगाने की कोशिश की। तत्कालीन कलेक्टर निकुंज श्रीवास्तव व एसपी मनमीतसिंह नारंग ने पुलिस फोर्स तैनात कर पत्थरबाजी बंद कराते हुए मेले के मुख्य झंडे को चंडी माता मंदिर ला दिया। जिससे लोगों में आक्रोश पनप गया, जिससे कई जगह तोडफ़ोड़ की स्थिति बनी। प्रशासन से नाराज लोगों ने खेलस्थल पहुंचकर पत्थरबाजी की। घायलों की संख्या कम करने का प्रयास करते हुए साल 2001 में रबर गेंद से खेल खेलने का आग्रह किया। खेलस्थल से पत्थर हटाकर रबर गेंद बिछा दी गई। शुरूआत में खिलाडिय़ों ने एक-दूसरे पर रबर गेंदे बरसाई, पर दोपहर के बाद मेला अपने शबाब पर आ गया। खिलाडिय़ों ने नदी से खोदकर पत्थरों को निकालकर गोटमार खेल खेला। वहीं वर्ष 1978 व 1987 में खेलस्थल से खिलाडिय़ों को हटाने के लिए प्रशासन को आंसू गैस और गोली चलानी पड़ी थी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति