विगत छह महीने में केंद्रीय बैंकों ने खरीद डाला रेकॉर्ड 483 टन गोल्ड, भारत सबसे अव्वल

नई दिल्ली
दुनियाभर के देशों को केंद्रीय बैंक अपने खजाने में सोने की मात्रा बढ़ा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन बैंकों ने इस साल के पहले छह महीने में ही 483 टन सोना खरीद लिया है जो अब तक का रेकॉर्ड है। यह पिछले साल के मुकाबले 5% अधिक है। पिछले साल इन बैंकों ने साल की पहली छमाही में 460 टन सोना खरीदा था। 2024 की दूसरी तिमाही में इन बैंकों ने 183 टन सोना खरीदा जो कि पिछले साल के मुकाबले छह फीसदी अधिक है। हालांकि यह इस साल की पहली तिमाही के मुकाबले 39% कम है। जनवरी-मार्च तिमाही में केंद्रीय बैंकों ने 300 टन सोना खरीदा था।

साल की दूसरी तिमाही में सबसे ज्यादा गोल्ड खरीदने के मामले में नेशनल बैंक ऑफ पोलैंड और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया संयुक्त रूप से पहले नंबर पर रहे। इन दोनों बैंकों ने 19-19 टन सोने की खरीदारी की। तुर्की 15 टन गोल्ड खरीदकर तीसरे नंबर पर रहा। तुर्की का सेंट्रल बैंक साल के पहले छह महीने में 45 टन सोना खरीद चुका है। जॉर्डन, कतर, रूस, उजबेकिस्तान, किर्गीजस्तान इराक और चेक रिपब्लिक के केंद्रीय बैंकों ने भी दूसरी तिमाही में काफी सोना खरीदा। दूसरी ओर चीन के सेंट्रल बैंक ने सोने की खरीदारी कम कर दी है।

सोने की कीमत
कई कारणों से गोल़्ड मार्केट प्रभावित हो रहा है। इनमें यूएस डॉलर का मूवमेंट, महंगाई, गोल्ड जूलरी की डिमांड शामिल हैं। सेंट्रल बैंकों द्वारा बड़े पैमाने से खरीद से भी सोने की कीमत में तेजी आई है। गोल्ड माइनिंग कंपनियों का उत्पादन प्रभावित होने से भी सोने की कीमत प्रभावित होती है। सोने का उत्पादन करने वाले देशों में चीन, ऑस्ट्रेलिया, रूस, कनाडा और अमेरिका शामिल हैं। MCX पर गोल्ड अभी 91 रुपये की गिरावट के साथ 71,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। पिछले सत्र में यह यह 71,611 रुपये पर बंद हुआ था और आज 71,582 रुपये पर खुला।

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति