रेल मंत्रालय के अंतर्गत सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज है रेलटेल

बिलासपुर/नई दिल्ली
रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज रेलटेल कॉपोर्रेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड को नवरत्न कंपनी का दर्जा हासिल हुआ है। रेलटेल को नवरत्न कंपनी का दर्जा वित्त मंत्रालय के सार्वजनिक उद्यम विभाग द्वारा द्वारा प्रदान किया गया है।

रेलटेल ने अपनी स्थापना के मात्र 24 वर्षों के भीतर यह उपलब्धि हासिल की है। गौरतलब है कि 26 सितंबर 2000 को भारतीय रेल के लिए एक इन-हाउस दूरसंचार सेवा प्रदाता के रूप में रेलटेल की स्थापना की गई थी। बाद में रेलटेल तेजी के साथ भारत के सबसे बड़े दूरसंचार बुनियादी ढांचा प्रदाताओं में शामिल हो गई। नवरत्न कंपनी का दर्जा मिलने के साथ, रेलटेल के पास अब अधिक स्वायत्तता होगी, जिससे वह उच्च पूंजीगत व्यय आवंटन के माध्यम से अपने नेटवर्क का विस्तार कर सकेगी। इतना ही नहीं नवरत्न का दर्जा, रेलटेल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यावसायिक विस्तार करने में भी मददगार साबित होगा।

जाहिर है कि रेलटेल के पास रेलवे ट्रैक के साथ 62,000 रूट किलोमीटर का व्यापक आॅप्टिकल फाइबर नेटवर्क मौजूद है, साथ ही शहरी क्षेत्रों में 21,000 किलोमीटर का नेटवर्क है। इसके अलावा रेलटेल के पास 11,000 से अधिक पॉइंट आॅफ प्रेजेंस हैं और देश भर में 1,100 टेलीकॉम टावर हैं। रेलटेल ने दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क में से एक को बनाया है, जो देश भर में 6,112 रेलवे स्टेशनों पर सेवाएं प्रदान करता है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति