लोकमाता अहिल्या देवी के जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता अहिल्या देवी का 300 वां जन्मोत्सव वर्ष चल रहा है। इस अवसर पर लोकमाता के जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संदेश में कहा कि लोकमाता अहिल्या देवी ऐसी शासिका थीं, जिन्होंने देवालयों पर हो रहे बाहरी आक्रमण के दौर में रामेश्वरम, जगन्नाथपुरी, उज्जैन, बनारस सहित देश के सांस्कृतिक गौरव की ध्वजा थामी। उन्होंने सभी देवालयों में सनातन संस्कृति के अनुकूल पूजा, अन्न क्षेत्र के विकास, स्नान के लिए घाट निर्माण के कार्य करवाए। जनजातियों सहित सभी के लोक कल्याण के लिए उनकी भूमिका के परिणाम स्वरूप ही, अहिल्या देवी ने लोकमाता का दर्जा अर्जित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्या देवी की 300वीं जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार विभिन्न कार्य करने वाली है। इसके लिए समिति गठित की गई है। यह समिति महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके जीवन में विभिन्न अधिकारों को दिलवाने के साथ ही बेहतर सुशासन के उदाहरण भी प्रस्तुत करेगी। इससे लोकमाता के जीवन के प्रेरक कार्यों को जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय समिति गठित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की रविवार को इंदौर में अहिल्योत्सव कार्यक्रम में की गई घोषणा अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने 24 घंटे में समिति गठन का आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित समिति में संस्कृति मंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री सहित उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा के प्रमुख सचिव, इंदौर के मोहन गिरी, श्रीमती माला ठाकुर, सुविनीता धर्म, श्रीमती ज्योति तोमर, अशोक डागा, शहडोल की श्रीमती मेघा पंवार, करेली के राकेश उदेनिया, गुना के शिरोमणि दुबे और भोपाल के धीरेन्द्र चतुर्वेदी शामिल हैं। पर्यटन एवं संस्कृति के प्रमुख सचिव को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति समारोह आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों, अहिल्या देवी की जीजिविषा और जन कल्याण की भावना के साथ ही आत्मनिर्भर बनाने के उनके प्रयत्‍नों को व्यवहार में परिणित करने के संबंध में विभिन्न कार्यवाही/कार्यक्रमों के निर्णय के लिये यह समारोह समिति कार्य करेंगी।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति