सरकार हर वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है:मंत्री श्रीमती उइके

सरकार हर वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है:मंत्री श्रीमती उइके

जिले के विभिन्न कार्यों का हुआ भूमिपूजन

भोपाल

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण करते हुए स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन किया। पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि सरकार सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए विविध योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने शासन की योजनाओं का उल्लेख करते हुए केन्द्र तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है। शासन की प्रत्येक योजना में जनकल्याण की भावना निहित है। उन्होंने लोगों से शासन की योजनाओं को पात्रतानुसार लाभ उठाने का आव्हान किया।

सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि आमजन को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विविध योजनाएं संचालित की जा रही हैं, आवश्यकता है इन योजनाओं को समझकर उनका लाभ उठाने की। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे योजनाओं को समझें और लाभ लें।

इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने पदमी में ओपन जिम तथा देवदरा एवं सकवाह में हाईमास लाईट, वार्ड क्रं. 10 सतबहनी मंदिर के पास सामुदायिक भवन, ग्राम कटंगाटोला हिरदेनगर में मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत कौरगांव सेमरखापा में सांस्कृतिक मंच एवं ग्राम नेवरगांव पुरवा में चबूतरा निर्माण, देवदरा राजीव कालोनी में मंगलभवन कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह, प्रफुल्ल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति