ब्रुनेई-सिंगापुर की यात्रा के लिए आज रवाना हुए PM मोदी, सेमीकंडक्टर-फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर फोकस..

 नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रुनेई दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. उनका यह दौरा एक दिन का होगा. इसके बाद वह बुधवार को सिंगापुर के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना होंगे. पीएम मोदी का ब्रुनेई और सिंगापुर का ये तीन दिवसीय दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

पीएम मोदी तीन दिनों के इस दौरे की शुरुआत ब्रुनेई से कर रहे हैं. वह सुल्तान हसनल बोल्कैया के निमंत्रण पर ब्रुनेई पहुंच रहे हैं. वह भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो ब्रुनेई का दौरा करेंगे. इस साल दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 40 साल भी पूरे हो रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि अगले दो दिन ब्रुनेई और सिंगापुर के दौरे पर रहूंगा. इन देशों में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के दौरान ध्यान इन देशों के साथ भारत के संबंधों को और गहरा करने पर होगा. भारत और ब्रुनेई के बीच राजनयिक संबंधों के 40 साल पूरे हो रहे हैं. मैं सुल्तान हाजी हसनल से मिलने को लेकर आशान्वित हूं सिंगापुर में मैं राष्ट्रपति थर्मन शणमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेन्स वॉन्ग, वरिष्ठ मत्री ली सेन लुंग और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से मिलूंगा. हम कई प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने को लेकर उत्सुक हूं.

पीएम मोदी के इस दौरे में व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने के साथ-साथ अंतरिक्ष और रक्षा सेक्टर में सहयोग को भी बढ़ाएंगे. ब्रुनेई के साथ भारत पहले ही अंतरिक्ष सेक्टर में कई अहम समझौते कर चुका है. इसके साथ ही इस दौरे से दोनों देशों के बीच कच्चे तेल और हाइड्रोकार्बन के क्षेत्र में भी संबंध मजबूत होंगे. इस दौरे पर सेमीकंडक्टर और हाइड्रोकार्बन आयात पर फोकस होने की उम्मीद है. इस क्षेत्र में कुछ समझौते भी हो सकते हैं.

पीएम मोदी का ब्रुनेई के दौरे में क्या है खास?

ब्रुनेई को भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो पैसिफिक के विजन के लिहाज से काफी अहम देश माना जाता है. स्ट्रैटेजिक लिहाज से ब्रुनेई महत्वपूर्ण साझेदार देश है. इस देश की उत्तरी सीमा साउथ चाइना सी से लगती है.

पीएम मोदी का सिंगापुर दौरा क्यों है खास?

प्रधानमंत्री मोदी चार सितंबर को सिंगापुर के दो दिनों के दौरे के लिए रवाना होंगे. यह पीएम मोदी का सिंगापुर का पांचवां दौरा होगा. वह प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग के निमंत्रण पर सिंगापुर जा रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से भी मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही सिंगापुर के बिजनेस लीडर्स से उनकी मुलाकात इस दौरे का अहम बिंदु है.

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति