उधम सिंह नगर नर्स से दरिंदगी के बाद हत्या मामले में, मृतका का मोबाइल बरामद किया

उधम सिंह नगर
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में नर्स के साथ दरिंदगी के बाद हत्या किए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर जनपद में शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। नर्स के साथ रेप और हत्या के मामले में धरना प्रदर्शन जारी है। घटना में पहले पुलिस के के स्तर खानापूर्ति करने की कोशिश की थी, लेकिन मृतका के परिजनों और हजारों लोगों ने जब सड़कों पर उतर कर सीबीआई जांच की मांग उठाई तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। इस केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। अब एसआईटी को इस मामले बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जहां टुक-टुक चालक मृतका का मोबाइल यूज करते हुए पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। इसका खुलासा एसएसपी डॉ. मंजू नाथ टीसी ने किया है।

31 जुलाई को गदरपुर निवासी एक युवती ने रुद्रपुर पुलिस को एक तहरीर दी कि डिबडिवा विलासपुर निवासी उनकी बहन (33) 30 जुलाई को जिम से घर जाते समय इन्द्रा चौक रुद्रपुर से टैंपो में बैठकर जाती हुई दिखायी दी, लेकिन घर तक नहीं पहुंची। इस सूचना पर कोतवाली रुद्रपुर ने 30 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज की। 8 अगस्त को गुमशुदा का शव डिबंडिबा मे वसुंधरा एनक्लेव कॉलोनी के पास बरामद हुआ। पुलिस ने 14 अगस्त को आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पीड़िता के मोबाइल के साथ बरेली का आरोपी गिरफ्तार

परिवार और हजारों लोगों ने प्रदर्शन कर सीबीआई जांच की मांग की। एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ. मंजू नाथ टीसी ने अपनी कार्रवाई पर यू टर्न लेते हुए एसआईटी का गठन कर दिया। एसएसपी ने SIT का गठन 20 अगस्त को किया था। जहां 13 दिन के बाद SIT टीम को एक कामयाबी हांसिल हुई, जहां मृतका नर्स का पर्सनल मोबाइल मिल गया, जिसके सहारे घटना में दूसरे आरोपी तक पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपना नाम बिहारी लाल निवासी तुरसा पट्टी थाना शाही जनपद बरेली बताया है।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने बताया कि नर्स हत्याकांड में बनाई गई, SIT टीम को एक और कामयाबी मिली है। इसमें मृतका का दूसरा मोबाइल बरामद हुआ है। ये मोबाइल घटना के दिन से बंद था। बिहारी लाल ने आरोपी धर्मेंद्र से चोरी का मोबाइल ले लिया और उसका प्रयोग किया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया, जिसे भारतीय न्याय संहिता की धारा 317 में गिरफ्तारी करते हुए जेल भेज दिया है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति