नाबालिग संग अननेचुरल सेक्स, स्कूल में पढ़ रहे पांच लड़कों पर आरोप

नर्मदापुरम

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल में पढ़ रहे पांच लड़कों पर कक्षा 8वीं के छात्र के साथ अननैचुरल सेक्स करने का आरोप है। इन छात्रों ने काफी बार बच्चे का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने पांचों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी छात्र करीब 2 साल से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे। पीड़ित ने जुलाई 2022 में सराकरी बोर्डिंग स्कूल में एडमिशन लिया था और स्कूल के हॉस्टल में ही रह रहा था। उसके पांच सीनियर छात्रों ने यहीं उसका यौन उत्पीड़न किया।

पीड़ित छात्र और उसके माता पिता की शिकायत पर छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल पीड़ित ने पहले इस घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया था। इसके बाद माता-पिता स्कूल के प्रिंसिपल से बात करने पहुंचे थे। छात्र का आरोप है कि सबकुछ जानते हुए भी प्रिंसिपल ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद माता-पिता को पुलिस से संपर्क करना पड़ा।

देहात (ग्रामीण) पुलिस ने कहा, कक्षा 8वीं के छात्र और उसके परिवार के सदस्यों ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया, शिकायत के अनुसार, लड़के का आखिरी बार यौन शोषण दिसंबर 2023 में किया गया था।

 शिकायत के आधार पर आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 294, 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के अलावा POCSO के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी पांच आरोपी और पीड़िता नाबालिग हैं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाली बातों के आधार पर आगे कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति