शिवराज सिंह चौहान ने चंपई सोरेन का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा, ‘टाइगर जिंदा है

भोपाल
 केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में स्वागत करते हुए कहा, ‘टाइगर जिंदा है’। सोरेन को झारखंड में ‘कोल्हान टाइगर’ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन के साथ झारखंड निर्माण के लिए किए गए आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। झामुमो के पूर्व नेता चंपई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। दो दिन पहले उन्होंने झामुमो की मौजूदा कार्यशैली से असंतुष्ट होने और ‘कटु अपमान’ का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। शिवराज ने कहा, ‘‘चंपई सोरेन ने झारखंड के निर्माण के लिए बहुत कठिन लड़ाई लड़ी और उनके प्रयासों के कारण ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य बनाया।” उन्होंने कहा कि चंपई ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को माली की तरह सींचा, लेकिन उनके साथ सौतेला व्यवहार किया गया।

चौहान ने कहा, ‘‘जब चंपई झारखंड के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने बिचौलियों के खिलाफ कड़े फैसले लिए। इससे झामुमो नाराज हो गया और उसने उन्हें अपमानित करना शुरू कर दिया। वह झारखंड को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का प्रयास कर रहे थे।” उन्होंने कहा कि भाजपा और चंपई ने यह संकल्प लिया है कि झारखंड और यहां की जनता का अब और अपमान नहीं होने दिया जाएगा। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए चौहान ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा, ‘‘झामुमो नीत भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा और चुनाव के बाद झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी।”

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति