CG के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों संग मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर (Chhattisgarh Maoist Encounter) हो गए. उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. नक्सलियों संग जवानों की मुठभेड़ दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती इलाक़े में चल रही है. करीब आधा दर्जन नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है. सुरक्षाबलों को पश्चिम बस्तर डिवीजन के माओवादियों के जमावड़े की खबर मिली थी, जिसके बाद संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया. सुबह 10:30 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है.

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बल आज सुबह सर्चिंग के लिए निकले थे. उनको नक्सलियों के इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद ही दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई. सुबह से ही दोनों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. 28 अगस्त को भी कांकेर-नारायणपुर के सरहदी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के ऑपरेशन की जानकारी सामने आई थी. इस दौरान भी कई कई नक्सलियों के ढेर किए जाने की बात कही गई थी.

एसपी गौरव रामप्रवेश रॉय के मुताबिक, मंगलवार सुबह 6.30 बजे से सुरक्षा बल व नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ जारी रही। दोनों ओर से रुक–रुक कर गोलीबारी चलने की सूचना है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली मिलिट्री प्लाटून नंबर-2 के सदस्य होने की संभावना जताई जा रही है। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, बैलाडीला पहाड़ी की तलहटी में पश्चिम बस्तर डिवीजन के 30-35 नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना मिली थी, जिसके बाद लोहा गांव की तरफ से डीआरजी, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ यंग प्लाटून, सीआरपीएफ 111 वीं बटालियन की अलग-अलग टुकड़ियों को सर्चिंग पर रवाना किया गया था।

इसी दौरान पुरंगेल के जंगल मे नक्सलियों ने जवानों को आता देख गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बल की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस पार्टियां वापस नहीं लौटी हैं। जिले में लंबे समय बाद फोर्स को इतनी बड़ी कामयाबी मिली है।

65 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना थी

अधिकारियों के मुताबिक, 5 से 7 किमी के जंगली इलाके में 65 नक्सलियों के छिपे होने की आशंका थी। सूचना मिलने पर दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया।

अधिकारियों के मुताबिक, अभी मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद पुलिस पार्टी से पूरी सूचना मिलेगी। बड़ी संख्या में नक्सली घायल हुए हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति