राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप: विथ्या ने 400 मीटर बाधा दौड़ में पी.टी. उषा का 39 साल पुराना मीट रिकॉर्ड तोड़ा

बेंगलुरु
विथ्या रामराज ने  यहां श्री कांतीरवा स्टेडियम में 63वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में शानदार प्रदर्शन के साथ 39 साल पुराना मीट रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विथ्या (56.23 सेकंड) ने 1985 में पी.टी. उषा (56.80 सेकंड) द्वारा बनाए गए मीट रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 2022 एशियाई खेलों में 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली विथ्या ने कहा, “पी.टी. उषा एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनका मीट रिकॉर्ड कई सालों से कायम है। मेरे कोच चाहते थे कि मैं इस लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ूं। वह चाहते थे कि मेरा नाम रिकॉर्ड सूची में शामिल हो।”

विथ्या के कोच नेहपाल सिंह ने थोड़ी अतिरिक्त प्रेरणा देते हुए अपनी शिष्या से वादा किया कि अगर वह 57 सेकंड से कम समय में दौड़ पाती है तो उसे पांच दिन की छुट्टी मिलेगी। विथ्या ने कहा, “मैं इस छुट्टी का उपयोग कोयंबटूर में अपने माता-पिता के साथ समय बिताने के लिए करूंगी। मैंने उन्हें एक साल से नहीं देखा है।”

पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में तमिलनाडु के नितिन (20.66 सेकंड) ने नया मीट रिकॉर्ड बनाया। पुराना रिकॉर्ड अनिमेष कुजूर (20.74 सेकंड) के नाम था। एन्सी सोजन ने महिलाओं की लंबी कूद में जीत हासिल की और उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट घोषित किया गया। एन्सी की 6.71 मीटर की छलांग अंजू बॉबी जॉर्ज (6.74 मीटर, 2002) के मीट रिकॉर्ड से बस थोड़ी ही पीछे थी।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति