सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र: तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन

भिलाई
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपने कर्मठ कार्मिकों के समर्पित योगदान से उत्पादन एवं उत्पादकता के कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। इस्पात उत्पादन के साथ ही कार्मिकों के बेहतर स्वास्थ्य और जीवनशैली के लिए नवीन कार्य करने की दिशा में भिलाई इस्पात संयंत्र का मानव संसाधन विभाग सतत प्रयासरत रहता है। इसी कड़ी में शक्ति एवं विद्युत विभाग द्वारा पॉवर जोन के कार्मिकों के लिए तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में तनाव प्रबंधन, इसके लक्षण तथा निवारण पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

इस कार्यशाला में वरिष्ठ प्रबंधक (एनओएचसी) डॉ गणेश मंथापुरवार ने तनाव प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी बहुत ही सरल एवं सहज रूप में प्रदान की। कार्यशाला में उपस्थित कार्मिकों द्वारा पूछे गए प्रष्नों का समाधान भी डॉ गणेश ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक (पीईएम) पी एस खोब्रागडे ने की। वर्तमान समय की व्यस्ततापूर्ण जीवनशैली में तनाव हमें मानसिक रूप से प्रभावित करने के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डालता है जिससे अनेक तरह की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियाँ होने की संभावना रहती हैं। कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन विभाग के उप प्रबंधक गिरीश कुमार मढ़रिया ने किया। कार्यशाला के अंत में महाप्रबंधक (पीईएम) राहुल निगम तथा महाप्रबंधक (पीबीएस) संजय अग्रवाल ने डॉ गणेश मंथापुरवार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति