‘हम भी हैं तैयार’ बीएसपी में विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

भिलाई
नागरिक सुरक्षा संगठन- छत्तीसगढ़ (भारत सरकारझ्रगृह मंत्रालय से संबद्ध), ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कोक ओवन विभाग के कार्मिकों की पत्नियों/ गृहिणियों के लिये "हम भी हैं तैयार" एक दिवसीय विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन 30 अगस्त मानव संसाधन विकास केंद्र में किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 34 महिलाएं उपस्थित रहीं।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल) तरुण कनरार उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञा-वि. मा.सं. व व्या. उ.) श्रीमति निशा सोनी उपस्थित थीं।  कार्यक्रम के समापन समारोह में महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) संजय कुमार अग्रवाल व महाप्रबंधक (कोक ओवन) समीर राय चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अपने व्यक्तव्य में मुख्य अतिथि तरुण कनरार ने कहा कि सेल की सबसे बड़ी इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन व सुरक्षा में कर्मियों के साथ-साथ उनकी गृहणियों का योगदान भी महत्वपूर्ण होता है।

भिलाई इस्पात संयंत्र अनेक बार लाभ व हानि के दौर से गुजरा है, ऐसी स्थिति में भी हमारे कार्मिकों का हित ही हमारी प्राथमिकता रही है। वर्तमान में बायोमेट्रिक उपस्थिति में भी आपके योगदान से ही कार्मिक समय पर कार्यस्थल पर उपस्थित हो पा रहे हैं।नागरिक सुरक्षा प्रत्येक स्थान पर विपरीत परिस्थितियों में गृहिणियों को सक्षम बनाने का कार्य कर रहा है।

विशिष्ट अतिथि श्रीमति निशा सोनी ने अपने स्वागत उद्बोधन में नागरिक सुरक्षा संगठन के कार्य के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि महिलाएं भी नागरिक सुरक्षा के कार्य को बखूबी कर सकती हैं और इस विषय पर जागरूकता व क्षमता के विकास हेतु हम भी कार्यरत हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति