एम एंड यू के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी असित साहा को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

भिलाई
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) असित साहा को 31 अगस्त को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह का आयोजन इस्पात भवन में किया गया था। इस अवसर पर निदेशक प्रभारी (सेल-बीएसपी) अनिर्बान दासगुप्ता ने असित साहा को सम्मानित किया। विदाई समारोह में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार भी उपस्थित थे।

श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने बीएसपी बिरादरी की ओर से असित साहा को भावभीनी विदाई दी और सेवानिवृत्ति के बाद उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की। असित साहा को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में उनके 39 वर्ष के सेवा काल के दौरान उनके सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया। इस दौरान असित साहा ने स्टील अथॉरिटी आॅफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में अपने सेवा अनुभव और भविष्य की योजनाओं को साझा किया।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री के साथ असित साहा 03 सितंबर 1985 को सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी)/स्नातक अभियंता के रूप में शामिल हुए। बीएसपी में अपने 39 वर्षों के लंबे सेवा काल के दौरान साहा ने सेल-बीएसपी में सीसीएस, इन्कॉस, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड आॅटोमेशन और एम एंड यू विभागों में विभिन्न पदों पर कार्य किया और जून 1999 में वे वरिष्ठ प्रबंधक (इन्कॉस) के पद तक पहुंचे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति