टेकारी का एक और असामाजिक तत्व पुलिस के हत्थे चढ़ा, न्यायाधीश ने भेजा जेल

रायपुर
ग्रामीण व्यवस्था को चुनौती देते हुये ग्राम में असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों में से एक और ग्राम टेकारी निवासी मिथिलेश उर्फ छड्डे पिता रामकुमार वर्मा बीते कल पोला के दिन मंदिरहसौद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चोरी और चाकू के साथ पकड़ में आने के पुराने रिकार्डधारी इस आरोपी को इस बार पुलिस ने 84 पौव्वा अवैध शराब के साथ पकड़ा है। गिरफ्तारी बाद उसे न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम वर्ग धारिणी राणा के न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इसके पूर्व दो दिन पहले ही इसी ग्राम के एक और पुलिसिया रिकार्डधारी  अंकलेश्वर वर्मा को थाना अमला ने 90 पौव्वा शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा था जो भी अदालती आदेश पर जेल में है।

ज्ञातव्य हो कि ग्राम में असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों को ग्रामवासी ग्रामीण व्यवस्था के तहत बार – बार समझाईश दे रहे थे पर वे हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। कुछ दिन पहले कतिपय असामाजिक तत्वों ने एक व्यक्ति के बकरे को जबरिया ले जा एक निमार्णाधीन शासकीय भवन में काट डाला था। इस दिन ग्राम प्रमुखों के बाहर रहने व वापस लौटने के पहले ही दोनों पक्षो के बीच आपसी समझौता हो जाने के कारण ग्रामीणों की इच्छा के बाद भी रिपोर्ट नहीं हो पाया पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लिप्त तत्वों की अच्छी खासी धुनाई कर दी थी। इसके कुछ दिनों बाद ही एक कार का शीशा तोड़ मोबाईल चोरी की घटना  घटी  व फिर बीते 30 व 31 जुलाई की मध्य रात्रि कतिपय असामाजिक तत्वों ने गौठान के त्रिस्तरीय चारदीवारी को जगह-जगह तोड़ बंद मवेशियो को खदेड़ दिया था जिसके चलते फसल को काफी नुकसान पहुंचा था।

इससे आक्रोशित ग्रामीणों के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी सचिन सिंह से मुलाकात कर पतासाजी करने व असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों के खिलाफ ठोस व प्रभावी कार्यवाही का आग्रह किया था। सिंह के आश्वासन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत पहले अगलेश्वर को व फिर मुखबिर की सूचना पर ग्राम नारा में कोल्हान नाला के पास दोपहर समय शराब के साथ गश्ती प्रधान आरक्षक अमित मिश्रा व आरक्षक खिलेश्वर साहू की टीम ने आरोपी को पकड़ा। इस आरोपी के पिता रामकुमार वर्मा द्वारा भी पूर्व में शराब बेचे जाने का पुलिसिया रिकार्ड है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति