स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने सात आरोपितों को लिया हिरासत में

अंबिकापुर

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र की आठवीं कक्षा की छात्रा रविवार को अपनी दो सहेलियों के साथ जशपुर जिले में लगने वाले साप्ताहिक बाजार गई थी। शाम को तीनों लौट रही थी। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार तीन अपचारी बालकों ने उन्हें रोक लिया। बहाना बनाकर पीड़िता और उसकी दोनों सहेलियों को सड़क से दूर ले गए।

अपचारी बालकों ने छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने दबाब बनाया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो अपचारी बालकों ने उसे पकड़ लिया। इसी बीच अपचारी बालकों के चार दोस्त भी वहां पहुंच गए। दोस्तों ने पीड़िता की दोनों सहेलियों को धमकाया। पीड़िता का बचाव करने से सहेलियों को रोक कर रखा। तीनों अपचारी बालकों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपितों ने छात्रा के कपड़े फाड़ दिए।

वारदात के बाद पीड़िता व उसकी सहेलियों को मौके पर छोड़कर सभी भाग निकले। रविवार देर रात घर पहुंची पीड़िता ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। सोमवार शाम सीतापुर पुलिस को घटना से अवगत कराए जाने पर छापेमारी शुरु की गई। पुलिस ने सात आरोपितों को हिरासत में लिया है।

छह अपचारी बालक और एक बालिग ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें से एक बालिग है। छह अपचारी बालक है। इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल पर उपस्थित सभी बालकों को नामजद आरोपित बनाया है। सीतापुर थाना क्षेत्र में शून्य पर अपराध पंजीकृत किया गया है। केस डायरी पत्थलगांव थाना पुलिस को भेजी गई है। पीड़िता कक्षा आठवीं की और उसकी सहेलियों में एक आठवीं और एक नौवीं की छात्रा है। अपचारी बालकों में से कुछ पीड़िता की सहेलियों के पूर्व परिचित हैं।

थाने में लापता होने की सूचना देने पहुंचे थे स्वजन
रविवार शाम तक पीड़िता के घर नहीं लौटने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरु की। रिश्तेदारों, सहेलियों और परिचितों से संपर्क किया था लेकिन पता नहीं चलने पर रात को सीतापुर थाना पहुंचे थे। पीड़िता के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी पंजीकृत कर तलाश शुरू की थी। मध्यरात्रि के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और घटना से अवगत कराया था। सीतापुर थाने में अपराध पंजीकृत किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति