राकेश टिकैत की मौजूदगी में किसान महापंचायत का आयोजन 11 को

बीजापुर
भारतीय किसान यूनियन जिला इकाई बीजापुर के नेतृत्व में मिनी स्टेडियम बीजापुर में किसान महापंचायत का आयोजन 11 सितम्बर को किया जाएगा इस सम्बंध में एक ज्ञापन नवनियुक्त कलेक्टर संबित मिश्रा को आज मंगलवार को सौंपा गया है। बीजापुर जिला अध्यक्ष धन्नूर सम्बैया की अध्यक्षता एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय पंत, प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही के विशेष उपस्थिति में आवश्यक बैठक रखी गई। बैठक में किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई साथ ही धन्नूर सम्बैया की अध्यक्षता में स्वागत कमेटी का गठन किया गया जो आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था एवं तैयारियां देखेगी, साथ ही महासचिव तेजराम विद्रोही के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक जानकारी साझा करेंगे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि किसान महापंचायत कार्यक्रम 11 बजे से शुरू होगी जो 3 बजे तक चलेगी, महापंचायत कार्यक्रम के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सर्किट हाउस में 4 बजे पत्रकारों से मिलेंगे और शाम 5 बजे कार्यकतार्ओं के साथ बैठक करेंगे। महापंचायत में पारित मांग पत्र की प्रस्ताव के साथ दूसरे दिन 12 सितम्बर को राकेश टिकैत के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करेंगे। बैठक में नारायणपुर जिला अध्यक्ष रुबजी सलाम, दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष जयराम कश्यप, पंकज दुब्बा, कृष्णा कुरसम, शंकर चापा, गौरैया मरकाम, मिच्चा पांडु, सिंगराम टिंगे, सुरेश सोढ़ी, गजेंद्र ताती सहित बीजापुर, उसूर, भैरमगढ़, भोपालपट्टनम विकासखंडों से सदस्यगण उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति