कनाडा की ओर से जून में ही 5152 भारतीय अवैध तरीके से अमेरिका में घुसे

वॉशिंगटन
 कनाडा से बड़ी संख्या में भारतीय पैदल चलकर बिना दस्तावेज के अमेरिका में जा रहे है। यह संख्या अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। लगातार अवैध तरीके से घुस रहे लोगों के कारण अब कनाडा की वीजा स्क्रीनिंग प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। इसके अलावा ऐसी भी खबरें हैं कि कनाडा की यात्रा करने वाले यात्री ऐसी यात्रा करते हैं कि उन्हें यूके में रुकना पड़े। इसके बाद उनके यूके में भी शरण लेने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (CBP) के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार अकेले इस साल जून में 5,152 भारतीय बिना दस्तावेज के पैदल चलकर कनाडा से अमेरिका में घुसे हैं।

 रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2023 से कनाडा से अमेरिका में घुसने वाले भारतीयों की हर महीने की संख्या मेक्सिको बॉर्डर से घुसने वाले भारतीयों से ज्यादा हो गई है। कनाडा और अमेरिका के बीच 9000 किलोमीटर का बॉर्डर है। यह दुनिया की सबसे लंबी खुली सीमा है, जो मेक्सिको-अमेरिका की सीमा से दोगुनी है। अमेरिका के CBP डेटा के मुताबिक इस-साल जनवरी से जून के बीच अमेरिकी सीमा पर पकड़े गए भारतीयों की हर महीने औसत संख्या 2024 में 2548 से 47 फीसदी बढ़कर 3733 हो गई है। 2021 में यह सिर्फ 282 था जिसमें 13 गुना उछाल देखा गया है।

अमेरिका में भारतीयों की बड़ी संख्या
अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं जो कानूनी रूप से वहां जाकर बसे हैं। इन भारतीयों का अमेरिका में आर्थिक रूप से दबदबा है। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के एक हालिया अध्ययन में अनुमान लगाया गया कि भारतीय अमेरिकी अमेरिका की कुल आबादी का 1.5 फीसदी हैं। लेकिन वह सभी आयकरों का 5-6 फीसदी भुगतान करते हैं। इस बीच यूके में बंदरगाह पर शरण की चाह में पहुंचे भारतीयों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 2021 में यह संख्या 495 थी जो 2022 में 136 फीसदी उछाल के साथ 1170 हो गई। 2023 में यह संख्या 1391 पहुंच गई। इस साल की बात करें तो जून तक 475 शरण चाहने वाले लोग यूके बंदरगाह पर पहुंचे।
           
क्या बोला कनाडा
अमेरिका और यूके दोनों ने ही कनाडा को अपनी चिंताओं के बारे में बता दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने ज्यादा कठोर वीजा स्क्रीनिंग प्रक्रिया की मांग की है। आप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता कनाडा (IRCC) के एक प्रवक्ता ने कहा, 'IRCC इस समय अमेरिका या यूके के साथ किसी भी बातचीत पर टिप्पणी नहीं कर सकता। कनाडा इन गतिविधियों के पीछे के नेटवर्क को समझने की कोशिश कर रहा है।' यूके के गृह मंत्रालय ने कहा कि वह इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि सुविधा का दुरुपयोग न किया जाए।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति