मगरमच्छ ने घर के पास खेल रही बच्ची को बनाया निवाला, तीन दिन बाद मिला शव

लखीमपुर खीरी

बहराइच में जहां भेड़ियों ने आतंक मचा रखा है वैसे ही लखीमपुर में मगरमच्छ ने लोगों को परेशान किए हुए है। दरअसल धौरहरा तहसील के पचासा गांव में मगरमच्छ के हमले का शिकार हुई बच्ची का शव सोमवार को तीसरे दिन बरामद हुआ। ग्रामीणों ने गांव से दूर पानी से शव बरामद किया। पुलिस ने बच्ची के क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ ने बालिका के शरीर के कई अंग खा डाले थे।

ये घटना धौरहरा तहसील के ओझापुरवा के मजरा पचासा का है। शनिवार को शेखर चौहान की 12 साल की बेटी रूपा सोतिया नाले के किनारे खेल रही थी। गांव और परिवार के अन्य बच्चे भी वहीं खेल रहे थे। गांव के लोग बताते हैं इसी बीच नाले से निकले एक विशाल मगरमच्छ ने बच्ची रूपा पर हमला बोल दिया। घर के लोगों के सामने से बच्ची को बुरी तरह जबड़ों में दबाकर पानी में घुस गया। लोगों ने छुड़ाने के काफी प्रयास किया। लेकिन वह भाग निकला।

गांव के रामकुमार बताते हैं कि घरवालों की चीख पुकार सुन कई लोग और पहुंच गए। अपने स्तर से तलाश भी शुरू कर दी। सोमवार सुबह चहलुआ गांव के पास नाले में शव उतराता देख लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकलवाया। सूचना पाकर पुलिस और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार शशांक शेखर मिश्र ने बताया कि शव बरामदगी के बाद जरूरी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति