रेल यात्री ध्यान दें! स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग काम के कारण भोपाल से गुजरने वाली ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

 भोपाल

उत्तर रेलवे के पलवल रेलवे स्टेशन पर रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्री नॉन और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है. यह कार्य पलवल और न्यू पृथला डीएफसीसी यार्ड के बीच रेल संपर्क के लिए किया जा रहा है. इस कारण आज  से 17 सितंबर 2024 के बीच कई ट्रेनों को कुछ समय के लिए कैंसिल किया जायेगा. इस बीच भोपाल मंडल से होकर जाने वाली ट्रेनों पर असर पड़ने वाला है.

ये काम पलवल और दिल्ली रेलवे मंडल के न्यू पृथला (डीएफसीसी) यार्ड के बीच किया जा रहा है. इसको करने की मुख्य वजह रेल कनेक्टिविटी को बेहतर करना है. पलवल रेलवे स्टेशन पर प्री-नॉन और नॉन-इंटरलॉकिंग के काम को करवाने का जिम्मा उत्तर रेलवे के पास है.पश्चिम मध्य रेल भोपाल जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार इस कार्य के कारण भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली अनेक ट्रेनों को निरस्त किया गया है.

निरस्त की जाने वाली गाड़ियां

– 20171 रानी कमलापति-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 17 सितंबर को निरस्त रहेगी.

– 20172 निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 17 सितंबर को निरस्त रहेगी.

– 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 4 सितंबर से 15 सितंबर तक निरस्त रहेगी.

– 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 6 सितंबर से 17 सितंबर तक निरस्त रहेगी.

– 12405 भुसावल-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 8, 10 एवं 15 सितंबर को निरस्त रहेगी.

– 12406 निजामुद्दीन-भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 6, 8, 13, एवं 15 सितंबर को निरस्त रहेगी.

– 12919 डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 5 सितंबर से 16 सितंबर तक निरस्त रहेगी.

– 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-डॉ. अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 6 सितंबर से 17 सितंबर तक निरस्त रहेगी.

– 14623 सिवनी-फिरोजपुर छावनी पातालकोट एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 5 सितंबर से 16 सितंबर तक निरस्त रहेगी.

– 14624 फिरोजपुर छावनी-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 6 सितंबर से 17 सितंबर तक निरस्त रहेगी.

– 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 6, 10 एवं 13 सितंबर को निरस्त रहेगी.

– 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 8, 12 एवं 15 सितंबर को निरस्त रहेगी.

– 22125 नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 7 सितंबर एवं 14 सितंबर को निरस्त रहेगी.

– 22126 अमृतसर-नागपुर एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 9 सितंबर एवं 16 सितंबर को  निरस्त रहेगी.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति