जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षाकर्मी के लिए 11 सितम्बर से होगा पंजीयन शिविर का आयोजन

रायपुर
जिला प्रशासन द्वारा जिलों के 10 वीं पास एवं अनुत्तीर्ण बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार प्रदान करने के लिये एसआईएस ग्रुप द्वारा रजिस्ट्रेशन कैम्प आयोजन करने की अनुमति चाही गई है। जो आवेदित अभ्यर्थियों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत सुरक्षा गार्ड में स्थाई रोजगार देने के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कार्य पर रखेंगे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त रजिस्ट्रेशन कैम्प आयोजित करने के लिए अनुमति प्रदान करने सहित सम्बन्धित थाना प्रभारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। एसआईएस एजेंसी के पंजीयन शिविर आयोजन के तहत जिले के थाना परिसर कोण्डागांव में 11 सितम्बर एवं 02 दिसम्बर, थाना परिसर फरसगांव में 12 सितम्बर एवं 03 दिसम्बर, थाना परिसर केशकाल में 13 सितम्बर एवं 04 दिसम्बर, थाना परिसर माकड़ी में 14 सितम्बर एवं 05 दिसम्बर तथा थाना परिसर अनंतपुर में 16 सितम्बर एवं 06 दिसम्बर 2024 को प्रात: साढ़े 10 बजे से सांयकाल 04 बजे तक पंजीयन शिविर आयोजित किये जाएगें।

भर्ती-पंजीयन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज- शैक्षणिक योग्यता संबधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड (मूल एवं छायाप्रति) और 02 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त अवधि के अनुसार सम्बन्धित थाना क्षेत्रान्तर्गत शिक्षित बेरोजगार युवकों को एसआईएस लिमिटेड में सुरक्षा गार्ड में भर्ती के लिए रजिशट्रेशन कैम्प आयोजन करने के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक सहयोग प्रदान करने तथा अपने-अपने क्षेत्र में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई जाकर पंजीयन शिविर में भाग लेने अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति