प्रदेश के स्थानीय कलाकारों का मिलेगा मौका – निर्देशक विवेक आंचलिया

मध्यप्रदेश में शूट होगी तिकड़म 2 -अभिनेता अमित सियाल

प्रदेश के स्थानीय कलाकारों का मिलेगा मौका – निर्देशक विवेक आंचलिया

फिल्म जगत से जुड़े स्क्रिप्ट राइटिंग, डायरेक्शन जैसे कोर्स होंगे संचालित- प्रमुख सचिव शुक्ला

एक्सपर्ट शॉट 4.0 में कलाकारों और विद्यार्थियों ने सीखे एक्टिंग और डायरेक्शन के गुर

भोपाल

फिल्म डायरेक्टर विवेक आंचलिया और अभिनेता अमित सियाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में अगली फिल्म और तिकड़म 2 की शूटिंग की जायेगी। इसमें मध्यप्रदेश के स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जायेगा। यह बात दोनो फिल्मी हस्तियों ने एक्सपर्ट शॉट्स 4.0 में फिल्म और थिएटर से जुड़े कलाकार और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए फिल्म के क्षेत्र में कैरियर बनाने में मार्गदर्शन देते हुए कही। एमपी टूरिज्म द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में ‘द एक्सपर्ट शॉट’ का चौथे संस्करण में विद्यार्थियों ने एक्टिंग और डायरेक्शन के गुर सीखे।

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि पर्यटन और संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में क्रिएटिव इकोनॉमी विकसित हो रही है और कंटेंट ही राजा है। यह एक नई विधा के रूप में उभरा है। वेबसरीज, ओटीटी और ऑनलाइन प्लेटफार्म ने इसे एक नई ऊंचाई दी है। मध्यप्रदेश में थिएटर और कलाकारों के हुनर को निखारने के लिए मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय संचालित किया जा रहा है। एक्टिंग के साथ फिल्म जगत से जुड़े स्क्रिप्ट राइटिंग, डायरेक्शन जैसे विभिन्न विधाओं के कोर्स भी संचालित किए जायेगे। इससे आने वाले समय में फिल्म जगत को नए सितारे मध्यप्रदेश से देखने को मिलेंगे।

एक्टिंग में अभिनय नहीं सच्चाई दिखनी चाहिए- अभिनेता सियाल

फिल्म एक्टर अमित सियाल ने विद्यार्थियों ने अपने अनुभव और संघर्ष को साझा किया। उन्होंने कहा कि एक्टिंग में अभिनय नहीं सच्चाई दिखनी चाहिए। एक्टिंग करने का प्रेशर नहीं ले। सामान्य व्यवहार में अभिनय करें। अपने आप पर भरोसा रखे। यही भरोसा आपकी एक्टिंग को निखारने में काम आयेगा। विभिन्न किरदार निभाने की कोशिश करें। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अपने निभाए हुए रोल का स्व मूल्यांकन करे और सुधार करें।

फिल्म के दृश्य और संदेश को मनोरंजक तरीके से दर्शाएं -फिल्म निर्देशक आंचलिया

फिल्म निर्देशक विवेक आंचलिया ने कहा कि इंडस्ट्री में सिर्फ जुनून और मेहनत के दम पर ही अपनी पहचान बनाई जा सकती है। फिल्म निर्देशक, प्रोड्यूसर, पटकथा लेखक, सिनेमेटोग्राफर, गीतकार, संगीतकार, फिल्म एडिटर, कास्टिंग डायरेक्टर समेत कई असीम संभावनाओं वाले क्षेत्र है। निर्देशन के क्षेत्र में आने के लिए अलग अलग श्रेणी के निर्देशक की फिल्म देखें और निर्देशन की बारीकियां को समझें। निर्देशन के लिए लाइट, कैमरा और एंगल की बारीक जानकारी होना आवश्यक है। वर्तमान में लोग मनोरंजन के लिए फिल्म देखने आते है इसलिए फिल्म के दृश्य और संदेश को मनोरंजक तरीके से दर्शाया जाना चाहिए।

मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के निदेशक टीकम जोशी ने कहा कि एक्सपर्ट शॉट जैसे आयोजन से प्रदेश के कलाकारों और विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। सफल फिल्मी हस्तियों से मिला मार्गदर्शन न सिर्फ फिल्म जगत में बल्कि निजी जिंदगी में भी काम आएगा।

अपर प्रबंध संचालक पर्यटन बोर्ड सुबिदिशा मुखर्जी ने स्वागत उद्बोधन में एक्सपर्ट शॉट के पुराने संस्करणों की सफलता और मध्यप्रदेश के कलाकारों को मिले लाभ के बारे में बताया। उप संचालक फिल्म पर्यटन बोर्ड राम कुमार तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया।

चांसलर स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि फिल्म तिकड़म हर बच्चे को दिखाई जानी चाहिए। स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी में वर्तमान में संचालित एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट के आने वाले समय में फिल्म क्षेत्र से जुड़े कोर्सेस भी संचालित किए जायेगे।

इस अवसर पर नाट्य विद्यालय और स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी के छात्र और कलाकारों सहित फिल्म प्रेमी उपस्थित रहें।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति