CM योगी का अखिलेश पर पलटवार, बोले- बुलडोजर पर सेट नहीं हो सकते हर व्यक्ति के हाथ

 लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के बुलडोजर वाले तंज पर पलटवार किया है. सीएम योगी ने कहा कि बुलडोजर पर हर एक व्यक्ति का हाथ सेट नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि दंगाइयों के आगे नतमस्तक होने वाले लोग ये नहीं कर सकते हैं, वो ये जानते हैं.  

अखिलेश यादव ने  कहा था कि 2027 में सपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश के सभी बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा. सपा चीफ का यह रिएक्शन बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आया है.   

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 2017 से पहले जो लोग लूट खसोट करते थे अब टीपू भी सुल्तान बनने चले हैं. एक धारावाहिक आया था मुंगेरी लाल के सपने. इन्हें जब मौका मिला तो इन्होंने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है.

सीएम योगी ने कहा कि आज किसी भी जिले के रहने वाले युवा को बराबर अवसर मिला है. जो लोग बेईमानी करेंगे उनकी संपत्ति कुर्क करेंगे. इन लोगों ने प्रदेश को दंगों में झोंका, जाति-जाति को लड़ाया. उन्होंने कहा कि आयोग ने पारदर्शी प्रक्रिया से 13 विभाग के पदों पर चयन किया है. ना जाति या जनपद का भेद हुआ है. सभी को अवसर मिला है. साढ़े सात साल में नियुक्ति में पारदर्शिता आई है. ये पहले संभव नहीं था, हमने इसको सही किया है.

अखिलेश यादव सपा कार्यालय में पार्टी के गोरखपुर संगठन के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने बुलडोजर एक्शन को लेकर बयान दिया कि 2027 में सपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश के सभी बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा. सपा मुखिया का यह रिएक्शन बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आया है. इसके साथ ही सपा मुखिया ने कहा कि सरकार द्वारा निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा था कि सिर्फ आरोपी होने के आधार पर किसी के घर को गिराना उचित नहीं है. अदालत ने शासन और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति दोषी भी है, तो भी उसके घर को गिराया नहीं जा सकता.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति