प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना से सम्हर बैगा को मिला सपनों का घर

खुशियों की दास्ताँ

प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना से सम्हर बैगा को मिला सपनों का घर

अनूपपुर
 जीवन में प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है उसका अपना पक्का घर हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुखी रहे। गरीबों के लिए पक्के घर का सपना, सपना बनकर ही रह जाता था लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना आने के बाद यह सपना साकार हो रहा है। अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत बैहार के हितग्राही सम्हर बैगा पिता संतू बैगा भी उन लाखों, करोड़ो हितग्राहियों में शामिल हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना की मदद से पक्का घर मिला है। हितग्राही सम्हर बैगा ने बताया कि वे उनकी पत्नी एवं दो पुत्रियां तथा एक पुत्र के साथ पहले खपरैल एवं मिट्टी से निर्मित घर में निवास करते थे तथा उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपने परिवार का भरण पोषण मजदूरी करके किया करते थे।

उन्होंने बताया कि उनका हमेशा से सपना था कि अपने परिवार के लिए पक्का मकान बनाएं परंतु मजदूरी के पैसे से मकान बनना संभव नहीं था। परंतु शासन की प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना उनके लिए वरदान साबित हुई। योजना के अंतर्गत उन्हें वित्तीय वर्ष 2023-24 में आवास का लाभ प्राप्त हुआ तथा आवास की राशि स्वीकृति के उपरांत उन्होंने अपने घर का निर्माण प्रारंभ किया। अब वह अपने पक्के मकान में अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी निवास कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना के लिए धन्यवाद देते हुए कहा है कि यह योजना बहुत अच्छी है। यह गरीबों की जिंदगी बदलने वाली योजना है। उन्होंने अपने सपनों का मकान बनाया, जिसमें अब वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति