सितंबर महीने में एक बार फिर मानसून एक्टिव, अगले 24 घंटे में एक नया सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है

भोपाल

सितंबर महीने में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है, वही अगले 24 घंटे में एक नया सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, ऐसे में पूरे हफ्ते मध्यम से तेज बारिश का दौर चलने वाला है।आज 2 दर्जन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वही लगातार बारिश के चलते मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर, आगर मालवा, रतलाम, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी और हरदा जिले में कहीं-कहीं बाढ़ का खतरा होने की संभावना जताई है।

मध्य प्रदेश में 1 जून से 3 सितंबर 2024 तक औसतन 896.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत 808.2 मिमी से 11 मिमी अधिक है।सबसे अधिक बारिश मंडला में 1198.7 मिमी दर्ज की गई, जो औसत से 17 मिमी ज्यादा है। सिवनी में 1172.8 मिमी बारिश हुई, जो औसत से 36 मिमी अधिक है।श्योपुर में 1066 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो औसत 590.2 मिमी से 81 मिमी ज्यादा है।
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    श्योपुर कलां, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, बैतूल, मंदसौर, नीमच में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश ।

    झाबुआ, रतलाम, इंदौर, सिवनी, बालाघाट, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, आगर, उज्जैन, देवास, हरदा, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, गुना में हल्की गरज के साथ बारिश।

    भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, उज्जैन, शाहजहांपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, सतना, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में बारिश।

    अलीराजपुर झाबुआ धार जिलों में कहीं-कहीं अधिक बारिश । 115.6 से लेकर 204.4 मिमी तक वर्षा संभव।

    ,खरगोन, बड़वानी, इंदौर, रतलाम, देवास, मंदसौर और नीमच जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी । इन जिलों में 64.5 मिली मीटर से लेकर 115.5 मिमी तक वर्षा संभव।

अगले 24 घंटे में सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम

वर्तमान में प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मौसम प्रणालियां सक्रिय है।पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिमी अरब सागर पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जबकि पश्चिमी विदर्भ में भी लो प्रेशर बना हुआ है। मानसून की ट्रफ रेखा जैसलमेर, उदयपुर, विदर्भ, रामागुंडम होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जिसके असर से आज इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और शहडोल संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, जिससे गुजरात-राजस्थान से लगे जिलों में भारी वर्षा हो सकती है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति