Wrestlers विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने राहुल गांधी से की मुलाकात

नई दिल्ली

पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं। दोनों को कांग्रेस की ओर से टिकट मिल सकता है। विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज कांग्रेस लीडर राहुल गांधी से मिले। इसके अलावा पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी दोनों की लंबी बात हुई है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी दोनों को चुनाव में उतारने का मन बना चुकी है। दोनों स्पोर्ट्स कोटे पर सरकारी नौकरियों में हैं, जिनसे आज वे इस्तीफे दे सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि भूपिंदर सिंह हुड्डा खेमा भी दोनों खिलाड़ियों को चुनाव में उतारने के लिए तैयार है, जो हरियाणा कांग्रेस का सबसे मजबूत ग्रुप माना जाता है।

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के साथ राहुल गांधी के मुलाकात की तस्वीर कांग्रेस ने आज ही शेयर की थी। इसके बाद दोनों केसी वेणुगोपाल से मिलने पहुंचे। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लंबा आंदोलन किया था। ये खिलाड़ी जंतर-मंतर पर बैठे रहे थे और भाजपा सांसद रहे ब्रजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है। करीब एक महीने तक प्रदर्शन के बाद होम मिनिस्टर अमित शाह के आश्वासन पर इन खिलाड़ियों ने अपना आंदोलन समाप्त किया था।

फिलहाल ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली की अदालत में मामला चल रहा है। हालांकि अब विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया यदि कांग्रेस से चुनाव में उतरते हैं तो भाजपा और उसके समर्थकों को यह मौका मिल जाएगा कि इसके पीछे राजनीतिक हित शामिल थे। बता दें कि विनेश फोगाट को ओलंपिक में 51 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था क्योंकि उनका वजन 100 ग्राम अतिरिक्त पाया गया था। इसे लेकर भी बहस छिड़ गई थी और एक वर्ग ने तो इसके पीछे साजिश तक बताई थी। वहीं विनेश फोगाट की वापसी पर उनके साथ कांग्रेस सांसद दीपेंदर हुड्डा नजर आए थे और एक रैली भी निकाली गई थी।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति