करुणाकरन और सुब्रमण्यम ताइपे ओपन के क्वार्टर फाइनल में

ताइपे
भारत के सतीश कुमार करुणाकरन और शंकर सुब्रमण्यम ने बुधवार को यहां संघर्ष पूर्ण मुकाबलों में जीत दर्ज करके ताइपे ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन महिला एकल खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया।

करुणाकरन ने थाईलैंड के कांताफोन वांगचारोएन को 24-22, 23-21 से जबकि सुब्रमण्यम ने फिनलैंड के जोकिम ओल्डोर्फ को 21-12, 19-21, 21-11 से हराया।

पुरुष एकल में किरण जॉर्ज पहला गेम जीतने के बावजूद इंडोनेशिया के योहानेस सॉट मार्सेलिनो से 15-21, 21-8, 21-16 से हार गए।

महिला वर्ग में थाईलैंड की पोर्नपिचा चोइकीवोंग ने आकर्षी कश्यप को सीधे गेम में 19-21, 18-21 से जबकि दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी चीनी ताइपे की ताई त्ज़ु यिंग ने तान्या हेमंथ को केवल 27 मिनट में 21-11, 21-10 से हरा दिया।

अनुपमा उपाध्याय ने लॉरेन लैम के खिलाफ पहला गेम जीतकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन अमेरिकी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करके 17-21, 21-19, 21-11 से मैच अपने नाम कर दिया।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति