भारत-ब्रुनेई व्यापार संबंधों, वाणिज्यिक संबंधों और लोगों के बीच आदान-प्रदान को और बढ़ाने पर सहमत हुए

बंदर सेरी बेगवान/नई दिल्ली
 भारत और ब्रुनेई व्यापार तथा वाणिज्यिक संबंधों को और मजबूत करने पर सहमत हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार को ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया ने वार्ता से पहले इस्ताना नूरुल ईमान में गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि उनकी द्विपक्षीय वार्ता व्यापक मुद्दों पर हुई और दोनों पक्ष व्यापार संबंधों, वाणिज्यिक संबंधों और लोगों के बीच आदान-प्रदान को और बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।

उन्होंने कहा, "महामहिम सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमारी बातचीत व्यापक मुद्दों पर हुई और इसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीके की तलाश करना शामिल है। हम व्यापार संबंधों, वाणिज्यिक संबंधों और लोगों के बीच आदान-प्रदान को और बढ़ाने जा रहे हैं।"
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर कहा, "ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया और उनके करीबी परिवार के सदस्यों ने इस्ताना नूरुल ईमान में मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। गौरतलब है कि इस्ताना नूरुल ईमान ब्रुनेई के सुल्तान का आधिकारिक निवास है।

उन्होंने कहा, "भारत-ब्रुनेई संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा की ओर अग्रसर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्रुनेई के महामहिम सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया और उनके करीबी परिवार के सदस्यों ने इस्ताना नूरुल ईमान में गर्मजोशी से स्वागत किया। ब्रुनेई भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति और भारत-प्रशांत के विजन में एक महत्वपूर्ण साझेदार है।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण- पूर्व एशियाई तेल समृद्ध सल्तनत की किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर मंगलवार शाम को पहुंचे। इस साल द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ भी है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को शाम में सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद का दौरा किया और वहां कुछ समय बिताया।

 

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति