राजहरा माइंस अस्पताल में तीसरी बार चिकित्सा शिविर का आयोजन 500 से अधिक व्यक्ति हुए लाभान्वित

रायपुर
भिलाई इस्पात संयंत्र के लौह अयस्क समूह राजहरा स्थित राजहरा माइंस हॉस्पिटल में एक बड़ी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में भिलाई स्थित सेक्टर 9 हॉस्पिटल से आए हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कौशलेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लौह अयस्क समूह राजहरा के कार्मिकों को चिकित्सा सुविधा दी ।यह चिकित्सा शिविर प्रति माह के पहले कार्यदिवस में राजहरा माइंस हॉस्पिटल में आयोजित किया जाता है।

जिसकी शुरूआत 1जुलाई राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस से हुई थी। इसकी शुरूआत कार्यपालक निदेशक (खान)श्री बी के गिरी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी)श्री एम रविंद्र नाथ के मार्गदर्शन में मुख्य महाप्रबंधक (खान) की अध्यक्षता में एवं डॉक्टर कौशलेंद्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सेक्टर 9 हॉस्पिटल की उपस्थिति में राजहरा माइंस के समस्त वरिष्ठ यूनियन पदाधिकारी के साथ हुई बैठक में राजहरा माइंस हॉस्पिटल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी । इसी के तारतम्य में कार्यपालक निदेशक (खान) एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) सेक्टर 9 हॉस्पिटल के मार्गदर्शन में राजहरा में 2 सितंबर को चिकित्सा शिविर लगाई गई द्य शिविर में भिलाई से आए 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा 500 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई जिन्हें सही और उचित चिकित्सा एवं मार्गदर्शन दिया गया।

इस शिविर में कार्मिक विभाग की ओर से उपस्थित डॉक्टर जे एस बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग एवं राजहरा माइंस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डाक्टर मनोज डहरवाल को इस कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग हेतु कार्मिक विभाग के द्वारा एवं लौह अयस्क प्रबंधन की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। खान प्रबंधन राजहरा के द्वारा भिलाई से आए हुए समस्त चिकित्सकों एवं राजहरा माइंस हॉस्पिटल के समस्त डॉक्टर्स एवम सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।शिविर का समय प्रात: 8:00 बजे से 3:00 बजे दोपहर तक का था किंतु चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने आए लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए शिविर लगभग शाम 5 बजे समाप्त हुआ ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति