24 घंटे के भीतर पुलिस ने अंधे क़त्ल की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा

जिले के दशरंगपुर चौकी के चुचरुंगपुर गांव के तालाब में बीते दिन रोहित चंद्रवंशी की लाश मिली थी, इस अंधे क़त्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है। रोहित की हत्या 2 साल पुरानी रंजिश के चलते हुई थी, पुलिस ने हत्या की सुपारी देने वाले एक नेत्रहीन शख्स और हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक नेत्रहीन नकुल के बेटे से रोहित चंद्रवंशी की पुरानी रंजिश थी। दो साल पहले रोहित और उसके साथियों ने नकुल के बेटे की पिटाई की थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं। इस पिटाई के कारण आज भी नकुल का बेटा चल फिर नहीं सकता। इस घटना के बाद दोनों के बीच 15 लाख रुपये में समझौता हुआ था, लेकिन रोहित ने नकुल को पैसे नहीं दिए, इससे नाराज होकर नकुल ने रोहित की हत्या की साजिश रची।

ढाई लाख में दी थी सुपारी
नेत्रहीन नकुल ने रोहित चंद्रवंशी की हत्या करने के लिए आरोपी जग्गु को 2 लाख 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। नकुल ने पहले 25 हजार रुपये दिए थे और बाकी रकम हत्या के बाद देने की बात कही थी। इसके बाद आरोपी जग्गु ने रोहित चंद्रवंशी की ह्त्या करने लिए पहले उससे दोस्ती कर ली और सही मौके का इंतज़ार करने लगा. इस बीच बीते 2 सितंबर को उसने रोहित को शराब पीने के लिए बुलाया और मौका देखकर उसके गले को रस्सी से घोंटकर अधमरा कर दिया और फिर हथौड़े से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी, जुर्म छुपाने के लिए रोहित का शव उसने तालाब में फेंका और फरार हो गया।

आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस
चुचरुंगपुर गांव के तालाब में रोहित चंद्रवंशी की लाश मिलने की सुचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के कॉल डिटेल्स खंगाले तब उन्हें आरोपियों के बारे में अहम् सुराग मिला। जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और जांच जारी है। संभव है कि मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति