शिक्षक निर्मल राठौर ने सरकारी स्कूल को बनाया चॉकलेस, डिजीटल शिक्षा प्राप्त कर रहे है विद्यार्थी

भोपाल
नीमच जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम थड़ोली के शिक्षक निर्मल राठौर ने स्कूल में अनेक नवाचार कर जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में एक अनूठी पहचान बनाई है। यह एक ऐसा स्कूल है जो कि वर्तमान में चाकलेस हो गया है। स्कूल की सभी कक्षाएँ स्मार्ट बोर्ड की सहायता से संचालित होती है। शाला में सभी शिक्षक स्मार्ट बोर्ड, यू-ट्यूब और आई.सी.टी. का बहुतायत से उपयोग कर पढाते हैं। साथ ही शाला में होने वाली गतिविधियों को यू-ट्यूब पर डालकर पालको को भेजते है। यहाँ कई और भी नवाचार किये गए है, जिसमें शाला को भयमुक्त बनाने के लिए शाला को बेहतर पेंट से रंगा गया है और एक आकर्षक गार्डन भी बनाया गया है। गार्डन में बच्चो को सामान्य ज्ञान याद कराने के लिए पौधों पर संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों और अधिकारियों के नाम लिखवाए गए हैं। जिन्हें बच्चे रोज पढ़कर अपने आप याद कर लेते है।

इसी क्रम में शाला में एक ऐसा पुस्तकालय बनाया गया है, जिसकी प्रशंसा जिले और भोपाल के अधिकारियों ने की है। शाला का स्वंय का एक स्कूल बैंड भी है जिसे शिक्षक द्वारा प्रशिक्षित किया गया। अब बच्चों द्वारा इसे संचालित किया जा रहा है। शाला ड्रेस कोड भी बहुत सुंदर और आकर्षक बनाई गई। इस शाला में हाउस कांसेप्ट भी है अर्थात हाउस ड्रेस, हाउस एक्टिविटी। सभी बच्चों के पास डिजिटल आई कार्ड उपलब्ध है। शाला में होमवर्क डायरी का पैटर्न भी है, जिसकी व्यवस्था जन-सहयोग से की गई है। थडोली की शाला से प्रेरित होकर संकुल और विकासखण्ड के कई स्कूलों ने इन नवाचारों को अपनाया है। राज्य सरकार द्वारा शिक्षण सत्र 2021 में शिक्षक निर्मल राठौर को राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित भी किया गया।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति